हल्द्वानी: दिव्यांग नाबालिग से दुष्कर्म में मीडिया कर्मी गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। बनभूलपुरा थाना क्षेत्र में दिव्यांग नाबालिग छात्रा को डरा-धमका दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित पक्ष की शिकायत पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में एक तथाकथित पत्रकार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को कोर्ट पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया। क्षेत्र की 17 वर्षीय दिव्यांग …

हल्द्वानी, अमृत विचार। बनभूलपुरा थाना क्षेत्र में दिव्यांग नाबालिग छात्रा को डरा-धमका दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित पक्ष की शिकायत पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में एक तथाकथित पत्रकार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को कोर्ट पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया।

क्षेत्र की 17 वर्षीय दिव्यांग आरोपी के घर पर ट्यूशन पढ़ने आती थी। आरोपी पिछले दो वर्ष से पीड़िता के साथ दुष्कर्म कर रहा था। पत्रकारिता का भय दिखाने के साथ ही किसी को यह करतूत बताने पर परीक्षा में फेल करने की धमकी देता था। पिछले दिन पीड़िता की तबियत बिगड़ी तो आरोपी का भेद खुल गया। इसके बाद परिजनों ने मंगलवार रात थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। एसओ प्रमोद पाठक ने बताया कि शिकायत के आधार पर आरोपी किदवई नगर निवासी सैफ अली के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 और पॉक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। आरोपी को रात दो बजे घर से गिरफ्तार कर लिया गया।

बुधवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया। इससे पहले सीओ सिटी शांतनु परासर ने आरोपी से पूछताछ की। इस दौरान आरोपी ने खुद को एक दैनिक अखबार का पत्रकार बताया। इधर तथाकथित पत्रकार के दुष्कर्म में लिप्त होने की सूचना फैलते ही विभिन्न पत्रकार संगठन विरोध में सामने आए। इन संगठनों ने क्षेत्र में कई तथाकथित पत्रकारों की करतूत पर सवाल उठाए और चिन्हित कर कार्रवाई की मांग की।

इधर, उत्तराखंड पत्रकार महासंघ के प्रदेश महामंत्री संजय रावत, नगर अध्यक्ष सलीम खान ने कहा कि संगठन का शिष्टमंडल जल्द ही डीएम और एसएसपी से मिलकर तथाकथित पत्रकारों को चिन्हित कर कार्रवाई की मांग करेगा। इसके साथ ही ऐसे पत्रकारों को संरक्षण देने वाले अधिकारियों के खिलाफ भी कार्रवाई की मांग की जाएगी।

संबंधित समाचार