बरेली: और कैसे बताऊं, मैं जिंदा हूं…
बरेली, अमृत विचार। दबंगों ने किसान को मृत बताकर उसकी जमीन को अपने नाम करा लिया। पीड़ित को जब इसकी जानकारी हुई तो वह अधिकारियों के चक्कर काट रहा है। उसका कहना है कि वह सामने खड़ा है और इससे बड़ा सबूत उसके जिंदा होने का क्या हो सकता है। अधिकारियों के संज्ञान नहीं लेने …
बरेली, अमृत विचार। दबंगों ने किसान को मृत बताकर उसकी जमीन को अपने नाम करा लिया। पीड़ित को जब इसकी जानकारी हुई तो वह अधिकारियों के चक्कर काट रहा है। उसका कहना है कि वह सामने खड़ा है और इससे बड़ा सबूत उसके जिंदा होने का क्या हो सकता है। अधिकारियों के संज्ञान नहीं लेने पर पीड़ित ने एसएसपी से न्याय की गुहार लगाई है।
पीलीभीत जिले में बीसलपुर के मोहल्ला ग्यासपुर के रहने वाले मिट्ठू खान ने बताया की उनकी कुछ जमीन नवाबगंज क्षेत्र के गांव प्रहलादपुर में है। मिटठू ने बताया कि कुछ दिन पहले जानकारी हुई की क्योलडिया के रहने वाले कुछ दबंगों ने उसकी जमीन पर कब्जा कर लिया है। उसके बाद छानबीन शुरू की तो पता चला की दबंगों ने 8 फरवरी को उसकी जमीन अपने नाम करा ली है।
दबंगों ने लेखपाल व अन्य अधिकारियों के सांठगांठ से उनका फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाकर किया है। मिट्ठू खान ने बताया की कागजातों में उसके मरने की जानकारी मिलते ही इस मामले की शिकायत अधिकारियों से की लेकिन प्रशासन में उनकी बात किसी ने नहीं सुनी। इसके बाद पीड़ित ने एसएसपी से की शिकायत की है। एसएसपी ने सीओ नवाबगंज को मामले की जांच के आदेश दिए है।
