नैनीताल: नौसेना में सब लेफ्टिनेंट के पद पर हुआ नैनिका का चयन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नैनीताल, अमृत विचार। शुक्रवार को घोषित हुए परिणाम में नैनिका रौतेला का चयन सब लेफ्टिनेंट पद पर होने पर शहर के लोग गौरव की अनुभूति कर रहे हैं । नैनिका रौतेला की कक्षा 6 तक की पढ़ाई मोहन लाल साह बाल विद्या मंदिर से व इंटर तक की शिक्षा सेंट मेरी  स्कूल से हुई । …

नैनीताल, अमृत विचार। शुक्रवार को घोषित हुए परिणाम में नैनिका रौतेला का चयन सब लेफ्टिनेंट पद पर होने पर शहर के लोग गौरव की अनुभूति कर रहे हैं । नैनिका रौतेला की कक्षा 6 तक की पढ़ाई मोहन लाल साह बाल विद्या मंदिर से व इंटर तक की शिक्षा सेंट मेरी  स्कूल से हुई । उसके बाद उन्होंने कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग रुड़की से इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल की और वर्तमान में बहुराष्ट्रीय कंपनी एक्सेंसर गुड़गांव में गूगल के लिये बतौर इंजीनियर सेवा दे रही हैं ।
मेधावी छात्रा रही नैनिका रौतेला के पिता रामसिंह रौतेला नैनीताल जिला अदालत व उत्तराखंड हाईकोर्ट में वकालत करते हैं । जबकि उनकी मां डा. बसन्ती रौतेला मोहनलाल साह इंटर कॉलेज में प्रवक्ता हैं । उनके छोटे भाई हर्ष रौतेला सेंट जोजेफ कॉलेज नैनीताल से इंटर करने के बाद देहरादून से बी बी ए,एल एल बी कर रहे हैं ।
पनी पुत्री की इस उपलब्धि से गदगद अधिवक्ता रामसिंह रौतेला ने कहा कि नैनिका ने उनका 30 साल पुराना सपना पूरा किया है । दरअसल वे स्वयं भारतीय सेना का हिस्सा बनना चाहते थे और उन्होंने सेना के अलावा कभी सरकारी नौकरी के लिये आवेदन नहीं किया।  किन्तु उनका चयन भारतीय सेना में नहीं हो सका । लेकिन आज उनकी पुत्री ने उनका यह सपना पूरा किया है ।
नैनिका रौतेला ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने माता पिता के मार्गदर्शन व अनुशासन को दिया है । नैनिका रौतेला के अनुसार उन्हें प्रशिक्षण के लिये 27 जून को केरल पहुंचना है ।

संबंधित समाचार