‘दुनिया के टॉप मार्शल आर्ट कलाकारों’ की लिस्ट में शामिल हुए विद्युत जामवाल, फैंस ने बरसाया प्यार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। बॉलीवुड के माचो हीरो विद्युत जामवाल फिल्मों के साथ-साथ अपने स्टंट और एक्शन को लेकर भी चर्चा में रहते हैं। विद्युत जामवाल का नाम ‘दुनिया के टॉप मार्शल आर्ट कलाकारों’ के लिस्ट में शामिल हो गया है। विद्युत ने इसका स्क्रीनशॉट अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया है। उन्होंने स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए कैप्शन …

मुंबई। बॉलीवुड के माचो हीरो विद्युत जामवाल फिल्मों के साथ-साथ अपने स्टंट और एक्शन को लेकर भी चर्चा में रहते हैं। विद्युत जामवाल का नाम ‘दुनिया के टॉप मार्शल आर्ट कलाकारों’ के लिस्ट में शामिल हो गया है। विद्युत ने इसका स्क्रीनशॉट अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया है। उन्होंने स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘जय हिंद, कलारीपयट्टू।’

गौरतलब है कि विद्युत का नाम जेट ली, जैकी चैन, ब्रूस ली, जॉनी ट्राई गुयेन, स्टीवन सीगल, डोनी येन, टोनी जा जैसे दुनिया के टॉप मार्शल आर्ट कलाकारों के साथ लिस्ट में शामिल हो गया है।

बता दें कि विद्युत का नाम ‘दुनिया के टॉप मार्शल कलाकारों’ की लिस्ट में जैसे ही शामिल की गई। उनके फैन्स उन्हें बधाई देने के लिए दौड़ पड़े। एक यूजर ने लिखा, ‘हमे आप पर बहुत गर्व है।’ वहीं एक दूसरे फैन ने लिखा, ‘आपको कोई नहीं हरा सकता।’

संबंधित समाचार