हल्द्वानी: व्यापारियों के पक्ष में उतरीं नेता प्रतिपक्ष डॉ इंदिरा हृदयेश
हल्द्वानी, अमृत विचार। नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश व्यापारियों के पक्ष में उतर गई हैं। उन्होंने कहा है कि सप्ताह में एक दिन केवल 4 घंटे किराने और आवश्यक वस्तु की दुकानें खोले जाने से बाजारों में अफरा तफरी का माहौल बन रहा है। इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराने में भी पुलिस और व्यापारियों …
हल्द्वानी, अमृत विचार। नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश व्यापारियों के पक्ष में उतर गई हैं। उन्होंने कहा है कि सप्ताह में एक दिन केवल 4 घंटे किराने और आवश्यक वस्तु की दुकानें खोले जाने से बाजारों में अफरा तफरी का माहौल बन रहा है। इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराने में भी पुलिस और व्यापारियों के बीच सामंजस्य नहीं बन पा रहा है, जिसके चलते पुलिस और व्यापारियों में विवाद भी खड़ा हो रहा है। ऐसे में उन्होंने उन्होंने मुख्यमंत्री से सप्ताह में तीन दिन राशन की दुकानें खोलने के साथ ही दुकान खुलने के लिए समय अवधि भी बढ़ाने की मांग की है।
शनिवार को मुख्य सचिव से फोन पर वार्ता कर नेता प्रतिपक्ष डॉ. इंदिरा हृदयेश सप्ताह में तीन दिन दुकानें खोले जाने और समय अवधि बढ़ाए जाने की मांग की है। इंदिरा हृदयेश ने कहा है कि पुलिस की व्यवस्था और व्यापारियों की व्यवहारिक कठिनाई को देखते हुए उन्होंने मुख्यमंत्री को सुझाव दिया है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव के अलावा प्रदेश के कोविड- प्रभारी मंत्री सुबोध उनियाल से बात की है और उनके द्वारा आश्वासन दिया गया है कि जनता और व्यापारियों की समस्या को ध्यान में रखते हुए जल्द समाधान निकाला जाएगा।
इंदिरा के समक्ष देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों हुकुम सिंह कुंवर (प्रदेश अध्यक्ष) एवं जीवन सिंह कार्की (कार्यकारी अध्यक्ष कुमाऊं) के नेतृत्व में व्यापारियों ने अपनी समस्या को लेकर नेता प्रतिपक्ष को उनके आवास में ज्ञापन सौंपा। नेता प्रतिपक्ष इन्दिरा हृदयेश के सामने प्रदेश अध्यक्ष हुकुम सिंह कुवंर ने व्यापारियों की समस्याओं को अवगत कराते हुए कहा कि सप्ताह में एक दिन सीमित समय के लिये राशनों की दुकान खुलने से भीड़ उमड़ रही है, जिससे बाजार में अफरा-तफरी का माहौल बन रहा है।
इससे कोरोना फैलने का भय और बढ़ता जा रहा है। दूसरी ओर भीड़ बढ़ने पर पुलिस प्रशासन व्यापारियों का उत्पीड़न कर रहा है जो नहीं होना चाहिये। इसलिए राशन की दुकानों को सप्ताह में तीन दिन खोला जाना चाहिये। इस दौरान जीवन कार्की, नीरज प्रभात गर्ग, हेमंत साहू, राकेश बेलवाल, राजकुमार केसरवानी, अतुल गुप्ता, अजय कृष्ण गोयल, पंकज कश्यप, गौतम अरोरा उपस्थित रहे।
