हल्द्वानी: उत्तराखंड के फिरकी गेंदबाज मयंक मिश्रा ने इंग्लैंड में झटके 5 विकेट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। उत्तराखंड के बाएं हाथ के स्पिन गेंदबाज मयंक मिश्रा ने इंग्लैंड में काउंटी क्रिकेट में अपनी गेंदबाजी का जलवा बिखेरा है। म‍यंक ने इंग्लैंड में 55 ओवर के काउंटी मैच में मंयक मिश्रा 14.5 ओवर में 20 रन देकर 5 विकेट झटके, जबकि 6 मेडन ओवर डाले। उत्तराखंड की टीम में आलराउंडर …

हल्द्वानी, अमृत विचार। उत्तराखंड के बाएं हाथ के स्पिन गेंदबाज मयंक मिश्रा ने इंग्लैंड में काउंटी क्रिकेट में अपनी गेंदबाजी का जलवा बिखेरा है। म‍यंक ने इंग्लैंड में 55 ओवर के काउंटी मैच में मंयक मिश्रा 14.5 ओवर में 20 रन देकर 5 विकेट झटके, जबकि 6 मेडन ओवर डाले। उत्तराखंड की टीम में आलराउंडर खिलाड़ी के रूप में पहचान बनाने वाले मयंक मिश्रा उत्तराखंड के लिये हैट्रिक लेने वाले पहले गेंदबाज हैं।

मंयक 3 वर्षों से उत्तराखंड की टीम का हिस्सा हैं। मूलरूप से रुद्रपुर के रहने वाले मंयक 5 वर्षों से हल्द्वानी कोल्ट्स क्रिकेट अकेडमी में क्रिकेट के गुर सीखे हैं। साथ ही जीएनजी एरिना क्रिकेट अकेडमी कमलुवागांजा से जुड़ गये हैं। मयंक मिश्रा ने यह जानकारी जिला नैनीताल क्रिकेट एशोसिएशन के कोषाध्यक्ष कमल पपनै को फोन पर दी। मंयक के शानदार प्रर्दशन से कोच मनोज भट्ट, नवीन टम्टा, निश्चल जोशी, अनूप जखमोला ने उनको बधाई दी।

संबंधित समाचार