हल्द्वानी: “वो” आई बीच में तो… जान निसार ही बन गया जान का दुश्मन
हल्द्वानी, अमृत विचार। प्रेम विवाह के आठ साल बाद दंपति के बीच वो आ गई। वो के आने के बाद दंपती के सुखी गृहस्थ जीवन का तानाबाना ही टूट गया। वो के प्यार में पति इस कदर पागल हुआ कि परिवार से दूरी बना ली। पत्नी को वो के चक्कर का पता चला तो उसने …
हल्द्वानी, अमृत विचार। प्रेम विवाह के आठ साल बाद दंपति के बीच वो आ गई। वो के आने के बाद दंपती के सुखी गृहस्थ जीवन का तानाबाना ही टूट गया। वो के प्यार में पति इस कदर पागल हुआ कि परिवार से दूरी बना ली। पत्नी को वो के चक्कर का पता चला तो उसने विरोध शुरू कर दिया।
इससे नाराज पति ने घर में तोड़फोड़ मचा दी। पत्नी के साथ ही इस रिश्ते का विरोध कर रही अपनी मां को भी पीट डाला।
जिंदगी में पति-पत्नी और वो की ये असल कहानी भोटिया पड़ाव चौकी क्षेत्र से सामने आई है। पत्नी ने इस संबंध में पुलिस में भी शिकायत दर्ज कराई है। पत्नी के अनुसार उसने 15 फरवरी 2012 में प्रेम विवाह किया था।
उनके छह और दो साल के दो बेटे हैं। प्रेम विवाह के साढ़े आठ साल तक उनका गृहस्थ जीवन सुखमय रहा। लेकिन पिछले वर्ष अक्टूबर में पति-पत्नी के बीच वो आ गई। वो शादीशुदा है और दो बच्चों की मां है। पति-पत्नी के बीच वो के आने के बाद उनके रिश्ते में दूरी आ गई। पति अक्सर घर से बाहर रहने लगा। कभी वह रात दो बजे आता है तो कभी सुबह चार बजे घर का दरवाजा खटखटाता है।
पत्नी को पति के वो से रिश्ते की भनक लगी तो घर में भूचाल सा आ गया। इस रिश्ते का विरोध करने पर नाराज पति ने पत्नी के साथ ही अपनी मां को भी पीट दिया। इसके साथ ही घर का सामान तोड़-फोड़ दिया। पति की करतूत से क्षुब्ध पत्नी ने मदद के लिए अब पुलिस से गुहार लगाई है। पत्नी का कहना है कि वो के आने के बाद पति उसे शारीरिक और मानसिक यातना दे रहा है। कोतवाली पुलिस ने पत्नी की शिकायत दर्ज कर ली है। दोनों पक्षों की सुनवाई के बाद कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
