रुद्रपुर: दिव्यांग हेल्पलाइन कोविड काल में बन रही है दिव्यांगों का सहारा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रुद्रपुर, अमृत विचार। उधम सिंह नगर की जिलाधिकारी रंजना राजगुरु के निर्देशानुसार जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र के स्टाफ द्वारा संचालित की जा रही हेल्पलाइन दिव्यांगजनों के लिए राहत लेकर आई है। अपनी समस्याओं को लेकर राजकीय मेडिकल कालेज अथवा अन्य अस्पतालों का रुख करने में समस्या का सामना करने वाले दिव्यांगों को अब घर बैठे …

रुद्रपुर, अमृत विचार। उधम सिंह नगर की जिलाधिकारी रंजना राजगुरु के निर्देशानुसार जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र के स्टाफ द्वारा संचालित की जा रही हेल्पलाइन दिव्यांगजनों के लिए राहत लेकर आई है। अपनी समस्याओं को लेकर राजकीय मेडिकल कालेज अथवा अन्य अस्पतालों का रुख करने में समस्या का सामना करने वाले दिव्यांगों को अब घर बैठे मात्र फ़ोन पर ही समस्त परामर्श मिल रहा है।

इस हेल्पलाइन में अभी तक 30 समस्याएं दूरभाष पर दर्ज की गई हैं। जिला दिव्यांग पुनर्वास केद्र के नोडल अधिकारी सतीश कुमार चौहान ने बताया कि मात्र दो दिन में ही दिव्यांगों को उनकी हर परेशानी के लिए हेल्पलाइन ने एक विकल्प स्थापित कर दिया है। उन्होंने बताया कि सबसे अधिक पूछताछ वैक्सीन के सिलसिले में की जा रही है।

इसके अतिरिक्त राशन की समस्याएं भी संज्ञान में लायी गयी हैं। जिनका त्वरित निस्तारण किया जा रहा है। बताया कि किच्छा से एक दम्पति का फ़ोन आया जिन्हें राशन नहीं मिल रहा था। इसके बाद जिला दिव्यांग हेल्पलाइन के स्टाफ द्वारा जिला पूर्ति अधिकारी उधम सिंह नगर से संपर्क किया गया और जिला आपूर्ति अधिकारी उधम सिंह नगर द्वारा सराहनीय कार्य करते हुए राशन ही नहीं दिलवाया बल्कि उसका राशन कार्ड भी बनवा दिया। चौहान ने बताया कि दिव्यांगजन सुबह 10 से शाम 5 बजे तक अपनी समस्या का पंजीकरण 8171664887 व 9027108984 नंबरों पर करा सकते हैं।

संबंधित समाचार