हल्द्वानी: मेडिकल कॉलेज में 31 डाक्टरों की तैनाती को नौ जून से होगा साक्षात्कार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, हल्द्वानी। राजकीय मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी में डॉक्टरों की कमी को देखते हुए भर्ती की तैयारी की जा है। इसके तहत 31 पदों के लिए साक्षात्कार किए जाएंगे। पदों में कई सुपर स्पेशलिस्ट डॉक्टरों के पद भी हैं, जिनके लिए देहरादून में नौ जून को एचएनबी उत्तराखंड चिकित्सा शिक्षा विश्वविद्यालय के कुलपति कार्यालय में …

अमृत विचार, हल्द्वानी। राजकीय मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी में डॉक्टरों की कमी को देखते हुए भर्ती की तैयारी की जा है। इसके तहत 31 पदों के लिए साक्षात्कार किए जाएंगे। पदों में कई सुपर स्पेशलिस्ट डॉक्टरों के पद भी हैं, जिनके लिए देहरादून में नौ जून को एचएनबी उत्तराखंड चिकित्सा शिक्षा विश्वविद्यालय के कुलपति कार्यालय में साक्षात्कार होंगे।

डॉक्टरों के पदों में बायो केमेस्ट्री, टीबी एंड चेस्ट, बाल रोग, ईएनटी, नेफ्रोलॉजी, कार्डियोलॉजी, यूरोलॉजी, प्लास्टिक सर्जरी के लिए एक-एक प्रोफेसर का पद है। इसके अलावा फोरेंसिक मेडिसिन, त्वचा रोग विभाग, मानसिक, सर्जरी, ऑर्थोपेडिक, स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग, रेडियोलॉजी, नेफ्रोलॉजी, कार्डियोलॉजी, यूरोलॉजी के लिए एक-एक पद हैं। एनस्थीसिया विभाग में एसोसिएट प्रोफेसर के लिए दो डॉक्टरों का चयन किया जाना है। असिस्टेंट प्रोफेसर के भी कई पदों पर भर्ती करने की योजना है।

इसमें कार्डियोलॉजी, नेफ्रोलॉजी, रेडियोलॉजी विभाग में एक-एक एनॉटामी, फिजियोलॉजी, कम्यूनिटी मेडिसिन में दो-दो, स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग में चार और जनरल सर्जरी विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर के छह पद हैं। इन पदों पर संविदा के आधार पर नियुक्ति होगी।

संबंधित समाचार