रामनगर: एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने फूंका मुख्यमंत्री का पुतला
रामनगर, अमृत विचार। एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं के द्वारा राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मुख्यमंत्री का पुतला फूंका। एनएसयूआई प्रदेश अध्यक्ष मोहन भंडारी ने बताया कि 30 मई को सहारनपुर चौक के पास हुए झगड़े में कोतवाली पुलिस द्वारा सरकार के मंत्रियों व नेताओं के दबाव में आकर एनएसयूआई के प्रदेश महासचिव व पार्षद …
रामनगर, अमृत विचार। एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं के द्वारा राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मुख्यमंत्री का पुतला फूंका। एनएसयूआई प्रदेश अध्यक्ष मोहन भंडारी ने बताया कि 30 मई को सहारनपुर चौक के पास हुए झगड़े में कोतवाली पुलिस द्वारा सरकार के मंत्रियों व नेताओं के दबाव में आकर एनएसयूआई के प्रदेश महासचिव व पार्षद नगर निगम देहरादून आयुष गुप्ता के खिलाफ हत्या के प्रयास जैसी गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
कार्यकर्ताओं ने घटना के जांच की मांग की हैं। उन्होंने कहा कि यह मुकदमा राजनीति से प्रेरित है। कहा कि भाजपा सरकार बदले की भावना से काम कर रही हैं। सरकार लगातार विपक्ष के नेताओं को निशाना बनाकर अपनी शक्तियों का गलत इस्तेमाल कर रही है। इससे पूर्व में भी कई एनएसयूआई कार्यकर्ताओं पर बेवजह मुकदमे लगा दिए गए हैं।
एनएसयूआई इसके खिलाफ विभिन्न स्थानों पर प्रदर्शन कर रही है। यदि प्रदेश महासचिव आयुष गुप्ता पर लगे मुकदमे की निष्पक्ष जांच नहीं की गई व मुकदमा वापस नहीं लिया गया तो एनएसयूआई सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरकर आंदोलन करेंगे। इस दौरान कुमाऊं अध्यक्ष एनएसयूआई सुमित लोहनी, राष्ट्रीय प्रतिनिधि अब्दुल रहमान, अमित कुमार, प्रशांत मनराल, गौरव हालसी, प्रमोद कुमार, हर्ष वर्धन पांडेय आदि मौजूद रहे।
