हल्द्वानी: निजी स्कूलों में 30 दिन के लिए बंद की गई ऑनलाइन क्लासेस
हल्द्वानी, अमृत विचार। जिले के सभी प्राइवेट स्कूलों में 1 से 30 जून गर्मियों की छुट्टियां घोषित कर दी गयी है। इन छुट्टियों में छात्रों की ऑनलाइन क्लासेस भी बंद हो गयी है। इससे पहले कई स्कूलों में छुट्टियों के दौरान भी ऑनलाइन क्लासेस चल रही थी। पब्लिक स्कूल एसोशिएशन ने बताया कि कोरोना महामारी …
हल्द्वानी, अमृत विचार। जिले के सभी प्राइवेट स्कूलों में 1 से 30 जून गर्मियों की छुट्टियां घोषित कर दी गयी है। इन छुट्टियों में छात्रों की ऑनलाइन क्लासेस भी बंद हो गयी है। इससे पहले कई स्कूलों में छुट्टियों के दौरान भी ऑनलाइन क्लासेस चल रही थी। पब्लिक स्कूल एसोशिएशन ने बताया कि कोरोना महामारी के चलते सभी विद्यालय पूर्ण रूप से बंद हैं, लेकिन छात्रों की पढ़ाई में कोई दिक्कत न हो इसके लिए जिले के अधिकांश स्कूलों में ऑनलाइन क्लासेस चालू रही।
इससे छात्र शिक्षा से जु़ड़े रहे और कोरोना महामारी से दूर रहेंगे। पब्लिक स्कूल एसोशिएशन अध्यक्ष कैलाश भगत ने बताया कि 1-30 जून तक सभी प्राइवेट स्कूल में गर्मियों की छुट्टियां घोषित कर दी गई हैं। कोरोना संक्रमण से बच्चों को ऑनलाइन क्लासेस के माध्यम से पढ़ाया जा रहा है, साथ ही बच्चों की परीक्षाएं और अन्य कार्यक्रम भी कराए जा रहे हैं। मैंबर ऑफ पीएसए एडवाइजर गोपाल बिष्ट ने बताया कि छुट्टियां के दौरान ऑनलाइन क्लासेस पूर्ण रुप से बंद रहेगी। इससे विद्यार्थियों को मोबाइल, कम्प्यूटर से दूरी बनाकर शारीरिक क्षमता को बढ़ाएंगे।
लगातार ऑनलाइन क्लासेस से बच्चों पर असर
कोरोना काल से बच्चों की पढ़ाई लगातार ऑनलाइन आयोजित की जा रही है। इसमें बच्चे करीब 3 से 4 घंटे मोबाइल, कम्प्यूटर के जरिए ऑनलाइन क्लासेस से जुड़ जाते हैं। इससे बच्चों की आंखे और शारीरिक विकास में कमी आ सकती है। बच्चे लगातार क्लासेस में मोबाइल, कम्प्यूटर से जुड़े रहते हैं, इससे बच्चों की आंखों में असर और मोबाइल का गलत इस्तेमाल जैसे गेम, सोशल मीडिया से जुड़ने लगते हैं। इन क्लासेस से स्कूल, कॉलेज की तरह परिवेश नहीं मिल पाता है।
ध्यान केंद्रित क्षमता कम होती है-डॉ रखोलिया
बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. रितु रखोलिया ने बताया कि ऑनलाइन क्लासेस से बच्चों को ध्यान केंद्रित क्षमता कम होती है। लागातार मोबाइल-कम्प्यूटर में लगातार बैठने से आंखे में प्रेशर, वजन बढ़ना और चिड़चिड़ापन हो सकता है। इन रोगों से बचने के लिए बच्चों को पढ़ाई के दौरान 10 से 15 मिनट का ब्रेक लेना जरुरी है। साथ ही बच्चों को फल और संतुलित आहार दें।
इस बार स्कूलों में देरी से पड़ी छुट्टियां
सरकार ने पहले ही सराकरी विद्यालयों में पहले ही छुट्टियां घोषित कर दी है, लेकिन निजी स्कूलों को ऑनलाइन क्लास चलाने की छूट दी थी। बच्चों ने बताया कि कोरोना से पहले स्कूलों में मई माह में ही छुट्टी पड़ जाती थी लेकिन इस बार 1 जून से गर्मी की छुट्टियां पड़ी है।
