हल्द्वानी: नशे में धुत सेना के जवान ने अस्पताल में काटा हंगामा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। नशे में धुत सेना के एक जवान ने नैनीताल रोड पर एक वाहन चालक को टक्कर मार दी। दुर्घटना में जवान के साथ ही दूसरा चालक घायल हो गया। पुलिस उन्हें इलाज कराने बेस अस्पताल लाई। नशे में मिलने पर जवान का मेडिकल कराने पर उसने हंगामा काटना शुरू कर दिया। पुलिस …

हल्द्वानी, अमृत विचार। नशे में धुत सेना के एक जवान ने नैनीताल रोड पर एक वाहन चालक को टक्कर मार दी। दुर्घटना में जवान के साथ ही दूसरा चालक घायल हो गया। पुलिस उन्हें इलाज कराने बेस अस्पताल लाई। नशे में मिलने पर जवान का मेडिकल कराने पर उसने हंगामा काटना शुरू कर दिया। पुलिस ने बमुश्किल जवान को काबू किया। मेडिकल कराने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर वाहन सीज कर दिया गया।

मंगलवार देर शाम बाइक सवार नशे में धुत्त सेना के एक जवान ने नैनीताल रोड भोटिया पड़ाव चौकी क्षेत्र में दूसरे दुपहिया वाहन को टक्कर मार दी। दुर्घटना में जवान और दूसरा वाहन चालक भी बुरी तरह घायल हो गया। दुर्घटना की सूचना पर पुलिस मौके से जवान समेत दोनों घायलों को बेस अस्पताल ले आई। जवान को नशे में धुत्त देख और दूसरे घायल की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी का मेडिकल कराने को कहा। इस पर जवान बिफर उठा।

उसने बेस अस्पताल में हंगामा काटना शुरू कर दिया। पुलिस ने बमुश्किल हंगामा काट रहे जवान को संभाला। शराब पीने की पुष्टि के बाद आरोपी जवान को गिरफ्तार कर लिया गया। उसके पास बरामद बाइक भी जब्त कर ली। कोतवाल ने बताया कि आरोपी जवान बागेश्वर के गरुड़ निवासी दीपक पांडे का एमवी एक्ट की धारा 185 के तहत चालान काटा गया। बाद में जवान को जमानत पर रिहा कर दिया गया। दुर्घटना में घायल दूसरे पक्ष ने पुलिस को लिखित शिकायत नहीं दी।

संबंधित समाचार