देहरादून: जेल सहायक ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में सहकर्मी को ठहराया जिम्मेदार
देहरादून, अमृत विचार। राजधानी स्थित सुद्धोवाला जेल के कार्यालय सहायक ने बुधवार को आत्महत्या कर ली। वह काफी समय से परेशान बताए जा रहे थे। उन्होंने सुसाइड नोट भी छोड़ा है। आत्महत्या के बाद पुलिस प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है। जेल प्रशासन और पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के …
देहरादून, अमृत विचार। राजधानी स्थित सुद्धोवाला जेल के कार्यालय सहायक ने बुधवार को आत्महत्या कर ली। वह काफी समय से परेशान बताए जा रहे थे। उन्होंने सुसाइड नोट भी छोड़ा है। आत्महत्या के बाद पुलिस प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है। जेल प्रशासन और पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक कार्यालय सहायक धीरज शर्मा जेल परिसर में फैमिली क्वार्टर में रहथे थे। बुधवार सुबह दफ्तर में जाकर धीरज शर्मा ने आत्महत्या की। मौके से पुलिस को सुसाइड नोट भी मिला आवास के बगल में ही शर्मा का ऑफिस है, जहां उन्होंने फांसी लगाई है। सुसाइड नोट में अपने वरिष्ठ बाबू पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। जानकारी के अनुसार धीरज शर्मा काफी परेशान रहथे थे। वह किसी से ज्यादा बातचीत भी नहीं करथे थे। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। शर्मा मूल रूप से पीलीभीत के रहने वाले थे और जेल परिसर में वह अपने दो बच्चों और पत्नी के साथ रहते थे।
