हल्द्वानी: बाजार खोलने की मांग को लेकर आंदोलन के मूड में व्यापारी, नेता प्रतिपक्ष के आवास पर किया प्रदर्शन
हल्द्वानी, अमृत विचार। प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल अब बाजारों को खुलवाने को लेकर पूरी तरह से आंदोलन के मूड में आ गया है। व्यापारियों द्वारा आज नेता प्रतिपक्ष इंदिरा ह्रदयेश के आवास पर उन्ही के सामने सरकार के खिलाफ जमकर प्रदर्शन करते हुए नेता प्रतिपक्ष से बाजार खुलवाने की मांग की है। प्रांतीय उद्योग व्यापार …
हल्द्वानी, अमृत विचार। प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल अब बाजारों को खुलवाने को लेकर पूरी तरह से आंदोलन के मूड में आ गया है। व्यापारियों द्वारा आज नेता प्रतिपक्ष इंदिरा ह्रदयेश के आवास पर उन्ही के सामने सरकार के खिलाफ जमकर प्रदर्शन करते हुए नेता प्रतिपक्ष से बाजार खुलवाने की मांग की है। प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष नवीन वर्मा के नेतृत्व में दर्जनों व्यापरियों ने नेता प्रतिपक्ष इंदिरा ह्रदयेश से सरकार पर दबाव बनाने की मांग की हैं।
प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष नवीन वर्मा का कहना है कि कोविडकाल में व्यापारी आर्थिक रूप से कमजोर हो गया हैं, तो वहीं दूसरी तरफ सरकार के प्रवक्ता सुबोध उनियाल ने जिस तरह से बाजार खोलने को लेकर बयान दिया है, उससे व्यापारियों में नाराजगी है। उनियाल ने कहा कि किसी के दबाव में बाजार नहीं खोला जाएगा, जिससे पूरे प्रदेश के व्यापारियों में काफी रोष है।
इसलिए आज प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने नेता प्रतिपक्ष इंदिरा ह्रदयेश के आवास पर सरकार को चेताने के लिए प्रदर्शन किया है। व्यापरियों की सरकार से यह मांग है कि सरकार को छोटे व्यापारियों के हितों को ध्यान में रखते हुए कुछ शर्तों के साथ बाजार को खोला जाना चाहिए, ताकि व्यापारियों की अर्थव्यवस्था पटरी पर लौट सके।
वहीं, इस मामले में नेता प्रतिपक्ष इंदिरा ह्रदयेश ने सरकार के प्रवक्ता सुबोध उनियाल से फोन पर बात करके बाजार को जल्द खुलवाने को लेकर कोई हल निकालने की बात कही है। नेता प्रतिपक्ष इंदिरा ह्रदयेश ने सरकार के प्रवक्ता सुबोध उनियाल से फोन पर बात करके बाजार को जल्द खुलवाने को लेकर कोई हल निकालने की बात कही है।
