हल्द्वानी: 4 जून से होगी यूओयू की ऑनलाइन असाइनमेंट परीक्षा
हल्द्वानी, अमृत विचार। उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय(यूओयू) की ऑनलाइन असाइनमेंट की परीक्षा 14 जून से शुरू होंगी। यह परीक्षा 14 जून से 18 जुलाई तक चलेगी। इसमें यूजी और पीजी के विद्यार्थियों की परीक्षा ऑनलाइन के माध्यम से होगी। परीक्षा नियंत्रक प्रोफेसर पीडी पंत ने बताया कि सभी परीक्षाओं के लिए विषयवार पांच स्टाल निर्धारित किए …
हल्द्वानी, अमृत विचार। उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय(यूओयू) की ऑनलाइन असाइनमेंट की परीक्षा 14 जून से शुरू होंगी। यह परीक्षा 14 जून से 18 जुलाई तक चलेगी। इसमें यूजी और पीजी के विद्यार्थियों की परीक्षा ऑनलाइन के माध्यम से होगी।
परीक्षा नियंत्रक प्रोफेसर पीडी पंत ने बताया कि सभी परीक्षाओं के लिए विषयवार पांच स्टाल निर्धारित किए गए हैं। इसके लिए परीक्षार्थी पंजीकरण संख्या के माध्यम से विश्वविद्यालय की वेबसाइट uou.ac.in पर लॉगइन कर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
