बरेली: मुख्यमंत्री ने स्मार्ट सिटी के प्रोजेक्टों में देरी पर पूछे सवाल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को बरेली समेत प्रदेश के सभी नगर निगमों के मेयर, नगरपालिकाओं के अध्यक्षों के साथ वर्चुअल बैठक की। मुख्यमंत्री ने कोरोना संक्रमण की स्थिति जानने के साथ ही शहर की सफाई व्यवस्था और सैनेटाइजेशन की स्थिति भी जानी। स्मार्ट सिटी के प्रोजेक्टों पर …

बरेली, अमृत विचार। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को बरेली समेत प्रदेश के सभी नगर निगमों के मेयर, नगरपालिकाओं के अध्यक्षों के साथ वर्चुअल बैठक की। मुख्यमंत्री ने कोरोना संक्रमण की स्थिति जानने के साथ ही शहर की सफाई व्यवस्था और सैनेटाइजेशन की स्थिति भी जानी। स्मार्ट सिटी के प्रोजेक्टों पर चले रहे कार्यों को लेकर मेयर से सवाल किए।

वर्चुअल बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि सफाई व्यवस्था समेत किसी अन्य कार्य में कोई भी दिक्कत हो तो शासन को तत्काल अवगत कराएं। मेयर उमेश गौतम ने बताया कि सफाई व्यवस्था व सैनेटाइजेशन का कार्य बेहतर तरीके से चल रहा है। नालों की सफाई लगभग हो चुकी है। इसमें पार्षद व विभागीय अधिकरियों का पूरी तरह से सहयोग मिल रहा है। कहीं कोई दिक्कत नहीं आ रही है।

स्मार्ट सिटी के प्रोजेक्टों पर मुख्यमंत्री ने कहा कि कौन से प्रोजेक्ट शहर के लिहाज से सबसे महत्वपूर्ण ‌है और अब तक उन पर कितना काम हुआ है। इस पर मेयर ने इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सिस्टम प्रोजेक्ट को सुरक्षा के लिहाज से महत्वपूर्ण बताया। बजट होने पर भी इसकी देरी पर सवाल किया तो मेयर ने जुलाई महीने में इस प्रोजेक्ट के पूरे होने की बात कही।

राज्यपाल ने कहा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश में कोरोना संक्रमण पर काफी सफलतापूर्वक काबू पाया गया। कोरोना संक्रमण से मुक्त होने के बाद मुख्यमंत्री ने पूरी तन्मयता और कर्मठता से प्रदेश की सेवा में लगकर अन्य सभी के मनोबल को बढ़ाने के साथ उत्साहवर्द्धन का काम किया। इसलिए अब तीसरे चरण की आशंका को गंभीरता से लें। इसके रोकथाम के लिए पहला मंत्र स्वच्छता, सेनिटाइजेशन और फागिंग निरंतर किया जाना है। प्रयास हो कि कंटेनमेंट जोन में प्रतिदिन दो बार कराया जाए।

उन्होंने संक्रमित क्षेत्रों में निकलने वाले कूड़े को कूड़ेदान में रखने और नियमित सफाई की बात कही। नगर आयुक्त अभिषेक आनंद, अपर नगर आयुक्त अजीत कुमार सिंह समेत अन्य अधिकारी वर्चुअल बैठक में मौजूद रहे।

सालिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट पर भी किए सवाल
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मेयर और नगर आयुक्त से कूडा निस्तारण की जानकारी ली। इस पर मेयर उमेश गौतम ने बताया कि फरीदपुर में तीन एकड़ जमीन पर सालिड वेस्ट मैनेजमेंट बनाने की योजना है। इसके लिए जगह चिन्ह्त कर ली गई है। 24 करोड़ की लागत वाले इस प्रोजेक्ट पर भी जल्द कार्य शुरू होगा। सीएम ने बारिश में शहर के नालों की सफाई व्यवस्था पर भी विशेष जोर देने व समय-समय पर निरीक्षण के निर्देश दिए।

नालों से अतिक्रमण हटाकर सफाई के दिए निर्देश
गुरुवार दोपहर मेयर उमेश गौतम ने श्यामगंज में नगर आयुक्त अभिषेक आंनद के साथ नालों की सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान कई जगह नालों पर अतिक्रमण भी देखने को मिला। ठेकेदार को निर्देश बिना किसी भेदभाव एक तरफ नाला सफाई की जाए। इस दौरान जहां भी अतिक्रमण मिले उसको तोड़ा जाए। अगर कोई विरोध करे तो उसके खिलाफ कार्रवाई करने की भी बात कही।

संबंधित समाचार