हल्द्वानी: रिटायर्ड शिक्षक की जेब से 25 हजार की नकदी ले उड़े टप्पेबाज
हल्द्वानी, अमृत विचार। नैनीताल रोड में टप्पेबाजों ने बैंक से पेंशन निकालकर घर लौट रहे रिटायर्ड शिक्षक की जेब से 25 हजार की नकदी पर हाथ साफ कर दिया। यह वारदात ठीक उस वक्त हुई, जब हल्द्वानी में एसएसपी अपराध समीक्षा बैठक ले रही थी। शिकायत के बाद हरकत में आई पुलिस टप्पेबाजों का सुराग …
हल्द्वानी, अमृत विचार। नैनीताल रोड में टप्पेबाजों ने बैंक से पेंशन निकालकर घर लौट रहे रिटायर्ड शिक्षक की जेब से 25 हजार की नकदी पर हाथ साफ कर दिया। यह वारदात ठीक उस वक्त हुई, जब हल्द्वानी में एसएसपी अपराध समीक्षा बैठक ले रही थी। शिकायत के बाद हरकत में आई पुलिस टप्पेबाजों का सुराग लगाने में जुट गई है।
शुक्रवार पूर्वान्ह बेरीपड़ाव निवासी रिटायर्ड शिक्षक 66 वर्षीय देवी दत्त अपनी पेंशन निकालने हल्द्वानी पहुंचे थे। उन्होंने एमबीपीजी कॉलेज के पास नैनीताल बैंक की शाखा से 25 हजार की नकदी निकाली। इसके बाद घर वापस जाने के लिए ऑटो रिक्शा में सवार हो गए। ऑटो से उतर कर किराया देने के लिए जेब में हाथ डाला तो नकदी भरा पर्स गायब था।
बैंक से निकलने और ऑटो में बैठने के दौरान किसी ने उनके पर्स पर हाथ साफ कर दिया था। इसके बाद पीड़ित ने मंगल पड़ाव चौकी पहुंचकर पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि बैंक और आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। ऑटो चालक से भी पूछताछ की जा रही है।
