हल्द्वानी: बी-कॉम 5वीं सेमेस्टर के परिणाम घोषित
हल्द्वानी, अमृत विचार। कुमाऊं विश्व विद्यालय ने शनिवार को बी-कॉम 5वें सेमेस्टर के परिणाम घोषित कर दिए हैं। इसमें विवि के वेबसाइट पर विद्यार्थी अपना परीक्षाफल देख सकते हैं। जिन विद्यार्थियों ने आवेदन फार्म और फीस जमा नहीं की है, उनका परीक्षाफल विवि द्वारा रोक दिया गया है। परीक्षार्थी विवि की वेबसाइट www.kuntl.net पर परिणाम …
हल्द्वानी, अमृत विचार। कुमाऊं विश्व विद्यालय ने शनिवार को बी-कॉम 5वें सेमेस्टर के परिणाम घोषित कर दिए हैं। इसमें विवि के वेबसाइट पर विद्यार्थी अपना परीक्षाफल देख सकते हैं। जिन विद्यार्थियों ने आवेदन फार्म और फीस जमा नहीं की है, उनका परीक्षाफल विवि द्वारा रोक दिया गया है। परीक्षार्थी विवि की वेबसाइट www.kuntl.net पर परिणाम देख सकते हैं।
विषय और सेमेस्टर से संबंधित विद्यार्थी परीक्षाफल वेबसाइट लॉगिन कर पंजीकरण संख्या-अनुक्रमांक के आधार पर पंजीकृत मोबाइल पर ओटीपी के माध्यम से परिणाम प्राप्त कर सकते हैं। और जो विद्यार्थी लॉगइन नहीं कर पा रहे हैं, ऐसे विद्यार्थी परिसर, महाविद्यालय के माध्यम से जानकारी ले सकते हैं। जिन्होंने आवेदन फार्म, फीस जमा नहीं की है, विवि ने उनका परीक्षाफल रोक दिया गया है।
