हल्द्वानीः साप्ताहिक छूट में बाजार खुला, लोग पहुंचे, नियम धड़ाम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। प्रदेश सरकार द्वारा सप्ताह में दो दिन बाजारों में साप्ताहिक छूट दी जा रही है। लेकिन साप्ताहिक छूट में बाजारों में आम दिनों की तरह रौनक बढ़ देखने को मिल रही है। इससे कोरोना संक्रमण फिर से बढ़ सकता है। साप्ताहिक छूट में राशन, किराना और स्टेशनरी की दुकानों में सुबह से …

हल्द्वानी, अमृत विचार। प्रदेश सरकार द्वारा सप्ताह में दो दिन बाजारों में साप्ताहिक छूट दी जा रही है। लेकिन साप्ताहिक छूट में बाजारों में आम दिनों की तरह रौनक बढ़ देखने को मिल रही है। इससे कोरोना संक्रमण फिर से बढ़ सकता है। साप्ताहिक छूट में राशन, किराना और स्टेशनरी की दुकानों में सुबह से भीड़ देखने को मिली।

प्रशासन के आदेशों ने अनुसार शनिवार को बाजारों में साप्ताहिक छूट दी गयी। इसमें स्टेशनरी, किराना और राशन की दुकानें खोलने का आदेश दिया था। साथ बाजार की समय सीमा बढ़ा दी गयी थी। सरकार द्वारा लोगों को दी राहत का व्यापारी और आम जनता गलत फायदा उठा रहे हैं। शनिवार को सुबह से ही बाजारों में भीड़ वाला माहौल रहा। इसमें कोरोना संक्रमण फिर से बढ़ सकता है। शनिवार को शहर के मुख्य बाजारों में लगी भीड़ से सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों की धज्जियां उड़ाते दिखे। बाजारों में कई व्यापारी,जनता बिना मास्क या मास्क पूरी तरह नहीं पहने दिख रखे थे। वहीं कुछ नियमों के विपरीत सामान बेच रहे थे। शहर के मुख्य बाजारों में 1 बजे के बाद तक दुकानें खुली रही। इससे संक्रमण फिर से बढ़ सकता है।

शहर के मुख्य चौराहों में जाम की स्थिति
साप्ताहिक छूट के लोगों सुबह से बाजारों में सामान लेने पहुंचे। इससे बाजारों और सड़कों में जाम की स्थिति बनी रही। मंगल पड़ाव बाजार दो पहिया और रिक्शा चालकों के वजह से सब्जी बाजार और राशन की दुकानों के आस पास जाम की स्थिति बनी रही। वहीं मुखानी चौराहे, नैनीताल रोड, सिंधि चौराहे और रोडवेज के पास दोपहर तक जाम की स्थिति बनी रही। पुलिस प्रशासन की मदद से इन इलाकों में जाम हटाया गया। इस दौरान राहगीरों को जाम के चलते परेशानी का सामना करना पड़ा।

ज्याद छूट मिलने से फिर बढ़ सकता है, संक्रमण
18 अप्रैल से राज्य में कोरोना कर्फ्यू लगाया गया था। कर्फ्यू के चलते राज्य में कोरोना संक्रमण दर कम होते जा रही है। लगातार संक्रमण दर कम होने से जहां जनता और प्रशासन को थोड़ा राहत मिली, वहीं साप्ताहिक छूट से बाजारों में लग रही भीड़ से कोरोना संक्रमण फिर बढ़ने का खतरा बढ़ गया है। वहीं व्यापारियों, राजनैतिक दल सरकार पर बाजार खोलने की मांग को लेकर दबाव दे रही है। इसको लेकर राज्य सरकार कर्फ्यू में थोड़ा राहत दे सकती है। लेकिन कर्फ्यू में ज्यादा छूट मिलने से फिर संक्रमण बढ़ने का खतरा हो सकता है।

8 जून से कर्फ्यू में मिल सकती है कुछ राहत
प्रदेश में इस हफ्ते कोरोना कर्फ्यू से कुछ राहत मिली सकती है। कोरोना कर्फ्यू से राज्य में कोरोना संक्रमण दर लगातार कम हो रही है। इससे हालातों में कुछ सुधार है। वहीं विभिन्न व्यापारी संगठन और राजनैतिक पार्टियां भी सरकार पर कर्फ्यू को हटाने की मांग कर रही है। प्रदेश में अब कोरोना संक्रमण पर सुधार दिखने पर कोविड कर्फ्यू में कुछ रियायतें दे सकती है।सूत्रों की माने तो प्रदेश सरकार बाजार खोलने में थोड़ी छूट, वाहनों आदि में कुछ छूट दे सकती है।

संबंधित समाचार