रिटायर्ड आईएएस सूर्य प्रताप सिंह के घर पुलिस ने दी दबिश, 6 घंटे से भी अधिक समय तक की पूछताछ
लखनऊ। रिटायर्ड आईएएस सूर्य प्रताप सिंह की मुसीबतें थमने का नाम नहीं ले रही है। सूर्य प्रताप सिंह पर दर्ज हुए मुकदमों के चलते शनिवार को उन्नाव और लखनऊ के गोमतीनगर थाने से करीब 12 पुलिसकर्मियों की टीम सुबह 11 बजे उनके घर पहुंच गयी। इस दौरान 6 घंटे से अधिक समय तक उनसे लगातार …
लखनऊ। रिटायर्ड आईएएस सूर्य प्रताप सिंह की मुसीबतें थमने का नाम नहीं ले रही है। सूर्य प्रताप सिंह पर दर्ज हुए मुकदमों के चलते शनिवार को उन्नाव और लखनऊ के गोमतीनगर थाने से करीब 12 पुलिसकर्मियों की टीम सुबह 11 बजे उनके घर पहुंच गयी।
इस दौरान 6 घंटे से अधिक समय तक उनसे लगातार पूछताछ की गई। उनके खिलाफ 6 मुकदमे अलग—अलग थाने में दर्ज हैं। पुलिस टीम ने सबसे पहले उन्नाव कोतवाली में दर्ज केस के बारे में पूछताछ की। हालांकि इसमें कोर्ट ने अरेस्ट स्टे दे रखा है। बावजूद इसके उस मामले में बयान के लिए 8 जून को कोतवाली बुलाया गया है।
सूर्य प्रताप सिंह पर लग चुके हैं ये आरोप
इस दौरान दो अन्य मामलों में पुलिस ने उन्हें बयान के लिए धारा 41 का नोटिस दिया है। पुलिस ने इस दौरान उनसे गंगा में उतराते शवों के बारे में किए गये ट्वीट के बारे में भी विस्तार से पूछा।
बता दे सूर्य प्रताप सिंह आरोप है कि उन्होंने सरकार को बदनाम करने की सजिश की है। हालांकि इस बारे में बातचीत के दौरान सूर्य प्रताप सिंह ने बताया कि पुलिस ने उनका मोबाइल फोन छीनकर कमरे में बंद रखा। इस दौरान कई सवाल दागे।
पुलिस ने उनकी चार पीढ़ियों से जुड़े भी पूछे। सिंह ने कहा कि उनके खिलाफ दर्ज किसी भी मुकदमे को सरकार कोर्ट में साबित नहीं कर पाएगी। इसलिए उनका मानसिक उत्पीड़न करके योगी सरकार उन लोगों को मैसेज देना चाहती है, जो सरकार की नाकामियों और उसकी खामियों के खिलाफ आवाज उठा रहे हैं।
सिंह पर दर्ज हैं ये 6 मामले
एसपी सिंह पर कानपुर, उन्नाव और बनारस में एक-एक मुकदमा दर्ज है। इसके अलावा तीन मुकदमे पुराने हैं। पिछले दिनों सीएम योगी के सपोर्ट में ट्वीट पर 2 रुपए दिए जाने का ऑडियो वायरल करने के आरोप में मुकदमा कानपुर में दर्ज है। इसके अलावा गंगा में शव उतराने के मामले में किए गए ट्वीट पर उन्नाव में मामला दर्ज है। एक मामला बनारस में नाले में कोविड पेशेंट का शव मिलने पर किए गए ट्वीट को लेकर दर्ज किया गया था।
सांसद संजय सिंह संबधों के बारे में पूछा
सूर्य प्रताप सिंह के मुताबिक आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह से संबंधों के बारे में पूछा। साथ ही ये भी जानने का प्रयास किया अन्य किस किस पार्टी से उनका संबंध है।
