हल्द्वानी: बॉलीवुड अभिनेत्री नीना गुप्ता ने आईवीआरआई के जंगल में किया पौधरोपण

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर (आईवीआरआई) भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान मुक्तेश्वर के सुरक्षित वन क्षेत्र में लगभग 850 बांज के पौधे रोपित किए गए। इस बीच बॉलीवुड अभिनेत्री नीना गुप्ता भी अपने पति विवेक मेहरा के साथ आईवीआरआई पहुंची और पौध रोपण में सहयोग किया। बताते चलें कि पिछले वर्ष …

हल्द्वानी, अमृत विचार। विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर (आईवीआरआई) भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान मुक्तेश्वर के सुरक्षित वन क्षेत्र में लगभग 850 बांज के पौधे रोपित किए गए। इस बीच बॉलीवुड अभिनेत्री नीना गुप्ता भी अपने पति विवेक मेहरा के साथ आईवीआरआई पहुंची और पौध रोपण में सहयोग किया।

बताते चलें कि पिछले वर्ष से देश कोरोना महामारी से जूझ रहा है और इसी वजह से बॉलीवुड अभिनेत्री नीना गुप्ता मुक्तेश्वर के समीप स्थित सरगाखेत में अपने कॉटेज में रह रही हैं। इन दिनों नीना प्रकृति सौंदर्य के साथ मुक्तेश्वर के मौसम का लुत्फ ले रही हैं और क्षेत्र के लोगों के साथ सामाजिक कार्यों में बढ़चढ़ कर प्रतिभाग भी कर रही हैं।

बहरहाल आईवीआरआई के पच्चीस किमी परिधि में फैले हरेभरे जंगल को देख नीना काफी प्रसन्न नजर आईं और उन्होंने संस्थान के कर्मचारियों से पेड़ों की प्रजाति के साथ जंगल को और अधिक समृद्ध करने और पानी के कैचमेंट एरिया विकसित करने पर भी विचार प्रकट किए। इस मौके पर आईवीआरआई,संयुक्त निदेशक डॉ. ए. के. मोहंती, प्रभारी शीतोष्ण पशुपालन अनुभाग एवं वन अनुभाग डॉ. पुतान सिंह, संस्थान के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एम. मालवीय सहित तमाम कर्मचारी मौजूद रहे।

संबंधित समाचार