पंतनगर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पंतनगर, अमृत विचार। नगला रेलवे स्टेशन के समीप ट्रेन की चपेट में आकर एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। पंतनगर नगला रेलवे स्टेशन से सटे माल गोदाम के पास रामनगर से बांद्रा को जाने वाली रामनगर बांद्रा एक्सप्रेस ट्रेन के चपेट में आने से टीडीसी में कार्यरत एक व्यक्ति की कटकर मौत हो गई। …

पंतनगर, अमृत विचार। नगला रेलवे स्टेशन के समीप ट्रेन की चपेट में आकर एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। पंतनगर नगला रेलवे स्टेशन से सटे माल गोदाम के पास रामनगर से बांद्रा को जाने वाली रामनगर बांद्रा एक्सप्रेस ट्रेन के चपेट में आने से टीडीसी में कार्यरत एक व्यक्ति की कटकर मौत हो गई।
मौके पर पहुंचे रेल विभाग एवं स्थानीय पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के परिवार में पत्नी सहित एक बेटा और दो बेटिया है। सूचना मिलते है परिवार में कोहराम मच गया।
मिली जानकारी के अनुसार नगला स्थित टीडीसी के बीज विधायन संयत्र का श्रमिक इंद्र जीत पुत्र राम रूप शनिवार को जवाहर नगर क्षेत्र में आवश्यक कार्य से गया था तभी वापसी में आते समय पंतनगर नगला रेलवे स्टेशन के मालगोदाम के बगल में रामनगर-बांद्रा एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट मे आ गया। जानकारी के मुताबिक मृतक इंद्रजीत 46 वर्ष का था तथा सितारगंज के लौका गांव का रहने वाला है।।

संबंधित समाचार