रुद्रपुर: देह व्यापार के मामले में पांच युवतियों समेत 13 लोगों पर मुकदमा, तीन फरार
रुद्रपुर, अमृत विचार। बीते दिवस नैनी व्यू गेस्ट हाउस में चल रहे अनैतिक देह व्यापार की सूचना पर पुलिस ने होटल में छापेमारी की। मामले में पुलिस ने पांच युवतियों और नाबालिग समेत पांच युवकों को गिरफ्तार किया है। छापेमारी के दौरान मौके से फरार तीन आरोपियों की पुलिस ने तालाश शुरू कर दी है। …
रुद्रपुर, अमृत विचार। बीते दिवस नैनी व्यू गेस्ट हाउस में चल रहे अनैतिक देह व्यापार की सूचना पर पुलिस ने होटल में छापेमारी की। मामले में पुलिस ने पांच युवतियों और नाबालिग समेत पांच युवकों को गिरफ्तार किया है। छापेमारी के दौरान मौके से फरार तीन आरोपियों की पुलिस ने तालाश शुरू कर दी है। इसके साथ ही पुलिस ने होटल से आपत्तिजनक वस्तुओं सहित अन्य सामग्री बरामद की है। वहीं पुलिस ने देह व्यापार के मामले में पांच युवतियों समेत 13 लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है।
रविवार को एसएसपी कार्यालय में एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने अनैतिक देह व्यापार के मामले का खुलासा किया। एसएसपी ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली की आदर्श कॉलोनी स्थित नैनी व्यू गेस्ट हाउस का मालिक विनोद गंगवार आए दिन होटल में अनैतिक देह व्यापार का धंधा करता है।
शनिवार भी को कुछ युवतियों को होटल में अनैतिक देह व्यापार के लिए लाया गया है। इस पर सीओ सिटी अमित कुमार ने कोतवाली, एसओजी, एडीटीएफ की टीम के साथ होटल में छापेमारी की। इस दौरान होटल में पांच युवतियों व नाबालिग समेत पांच युवकों को अपत्तिजनक स्थिति में मिली। इसके बाद पुलिस ने होटल मालिक विनोद गंगवार, मनीष कन्नौजिया, सलीम अहमद, अजय सिंह एक नाबालिग किशोर व पांच युवतियों को गिरफ्तार कर लिया।
जबकि तीन लोग इन्द्रा कॉलोनी निवासी शबाव खान, गांधी कॉलोनी निवासी आमिर खान व आकाश रावत मौके से फरार हो गए। एसएसपी ने बताया कि आरोपियों के कब्जे से 11 मोबाइल, 6100 रुपये समेत कई आपत्तिजनक वस्तुएं बरामद की है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के बाद रिमांड में लेने की तैयारी की जाएगी। साथ ही फरार आरोपियों को पकड़कर उनके खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
