हल्द्वानी: हिस्ट्रीशीटर सट्टा किंग जोजो फिर हवालात की हवाखोरी पर
हल्द्वानी, अमृत विचार। हिस्ट्रीशीटर सट्टा किंग अशोक उर्फ जोजो एक बार फिर गिरफ्तार हुआ है। वनभूलपुरा पुलिस ने जोजो को फिर से सट्टे की खाईबाड़ी करते पकड़ा। इस थाने में उसके खिलाफ पहले से ही गैंगस्टर, गुंडा एक्ट, जुआ अधिनियम समेत 16 बार रिपोर्ट दर्ज की जा चुकी है। थाना पुलिस की टीम ने शनिवार …
हल्द्वानी, अमृत विचार। हिस्ट्रीशीटर सट्टा किंग अशोक उर्फ जोजो एक बार फिर गिरफ्तार हुआ है। वनभूलपुरा पुलिस ने जोजो को फिर से सट्टे की खाईबाड़ी करते पकड़ा। इस थाने में उसके खिलाफ पहले से ही गैंगस्टर, गुंडा एक्ट, जुआ अधिनियम समेत 16 बार रिपोर्ट दर्ज की जा चुकी है।
थाना पुलिस की टीम ने शनिवार देर रात गौजाजाली उत्तर में चौधरी कॉलोनी में छापा मारकर जोजो को एक बार फिर रंगे हाथ गिरफ्तार किया। लेकिन इससे पहले सट्टा लगा रहे कुछ लोग पुलिस को देखकर मौके से भाग खड़े हुए। आरोपी के कब्जे से लगभग 30 हजार की नकदी, सट्टा पर्ची, पेन, गत्ता आदि बरामद हुआ।
एसओ प्रमोद पाठक ने बताया कि आरोपी के खिलाफ थाने में 17 वीं बार जुआ अधिनियम में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। इसके खिलाफ गुंडा एक्ट और गैंगस्टर की रिपोर्ट भी दर्ज हो चुकी है। इधर, मुखानी थाना पुलिस ने भी कुसुमखेड़ा में छापा मार सट्टे के आरोप में नारायण नगर निवासी कांता प्रसाद उर्फ कन्नू को गिरफ्तार किया। एसओ सुशील कुमार ने बताया कि इसके अलावा हिम्मतपुर मल्ला में जुए के फड़ पर छापा मार कर चार आरोपियों को पकड़ा।
