प्रधानमंत्री मोदी आज शाम पांच बजे राष्ट्र को करेंगे संबोधित, टीकाकरण और अर्थव्यवस्था पर कर सकते हैं बात

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज सोमवार की शाम पांच बजे राष्ट्र को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय ने यह जानकारी दी।प्रधानमंत्री पिछले वर्ष कोविड-19 वैश्विक महामारी फैलने के बाद से कई बार देश को संबोधित कर चुके हैं। इस दौरान उन्होंने लोगों को सुझाव दिए तथा हालात के निपटने के लिए उनकी सरकार द्वारा उठाए …

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज सोमवार की शाम पांच बजे राष्ट्र को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय ने यह जानकारी दी।प्रधानमंत्री पिछले वर्ष कोविड-19 वैश्विक महामारी फैलने के बाद से कई बार देश को संबोधित कर चुके हैं।

इस दौरान उन्होंने लोगों को सुझाव दिए तथा हालात के निपटने के लिए उनकी सरकार द्वारा उठाए गए कदमों की जानकारी दी है। अपने संबोधनों में प्रधानमंत्री ने कई बार नई घोषणाएं भी की हैं। आज पीएम मोदी टीकाकरण और अर्थव्यवस्था पर बात कर सकते हैं!

संबंधित समाचार