खटीमा: मारपीट में चले धारदार हथियार, महिला की तीन अंगुलियां कटीं

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

खटीमा, अमृत विचार। चारूबेटा में दो पक्षों में मारपीट से अफरा तफरी मच गई। मामले में एक पक्ष की एक महिला की तीन अंगुलियां कट गईं। परिजनों ने महिला का नागरिक अस्पताल में उपचार कराया। मामले में कोतवाली पुलिस में दोनों पक्षों का सुबह के समक्ष जमावड़ा लगा रहा। कोतवाली पुलिस के अनुसार चारूबेटा में …

खटीमा, अमृत विचार। चारूबेटा में दो पक्षों में मारपीट से अफरा तफरी मच गई। मामले में एक पक्ष की एक महिला की तीन अंगुलियां कट गईं। परिजनों ने महिला का नागरिक अस्पताल में उपचार कराया। मामले में कोतवाली पुलिस में दोनों पक्षों का सुबह के समक्ष जमावड़ा लगा रहा।

कोतवाली पुलिस के अनुसार चारूबेटा में दो पक्षों में मारपीट का मामला प्रकाश में आया है। इस मामले में पुलिस की जांच जारी रही। इधर, नागरिक अस्तपाल में एक पक्ष की चारूबेटा निवासी 36 वर्षीय कुलवंत कौर के बाएं हाथ की तीन अंगुलियों के आगे के हिस्सा धारदार हथियार से कट गया। सरकारी अस्पताल में घायल महिला ने दूसरे पक्ष के लोगों पर हमले का आरोप लगाया। इस मामले में पुलिस की जांच जारी थी।

संबंधित समाचार