अलीगढ़ः साध्वी प्राची ने किया मस्जिद में हवन का ऐलान, भारी संख्या में पुलिस तैनात

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अलीगढ़। विश्व हिंदू परिषद (विहिप) नेता साध्वी प्राची की ओर से एक मस्जिद में हवन करने की घोषणा के बाद, अलीगढ़ के नूरपुर गांव की ओर जाने वाली सड़क पर किसी भी प्रकार की कानून-व्यवस्था के बिगड़ने के डर को देखते हुए पुलिस की कड़ी मौजूदगी सुनिश्चित की गई है। अलीगढ़ जिले के नूरपुर गांव …

अलीगढ़। विश्व हिंदू परिषद (विहिप) नेता साध्वी प्राची की ओर से एक मस्जिद में हवन करने की घोषणा के बाद, अलीगढ़ के नूरपुर गांव की ओर जाने वाली सड़क पर किसी भी प्रकार की कानून-व्यवस्था के बिगड़ने के डर को देखते हुए पुलिस की कड़ी मौजूदगी सुनिश्चित की गई है।

अलीगढ़ जिले के नूरपुर गांव में हिंदू परिवार के पलायन की खबरें और दो समुदायों के बीच तनाव के बाद मामला तूल पकड़ता जा रहा है। विहिप नेत्री साध्वी प्राची ने गांव की मस्जिद पर हवन करने का ऐलान किया है, जिसके बाद एहतियात के तौर पर भारी संख्या में पुलिस फोर्स को तैनात कर दिया गया है।

हालांकि अभी तक साध्वी प्राची घोषणा के मुताबिक नूरपुर नहीं पहुंचीं है, लेकिन कई दक्षिणपंथी कार्यकर्ता गांव के बाहरी इलाके में पहुंच गए, जिन्हें पुलिस ने वापस भेज दिया

क्या ये है पूरा मामला

बता दें कि टप्पल थाना क्षेत्र के नूरपुर गांव में बीते 26 मई को बहुसंख्यक समाज के एक युवक की बारात गाजे-बाजे के साथ एक मस्जिद के सामने से गुजर रही थी। इसको लेकर दूसरे समुदाय के लोगों ने मस्जिद के आगे गाना बजाने पर आपत्ति जाहिर की थी। इसके बाद दूसरे समुदाय के लोगों ने बारात पर पथराव किया और लाठी से हमला किया।

इस घटना में बारात में शामिल कई लोगों को चोट आने के साथ गाड़ियों के शीशे टूट गए थे। वहीं, इस घटना के बाद हिन्दू परिवारों ने अपने घरों के बाहर ‘मकान बिकाऊ है’  के पर्चे चिपका दिए थे।वीडियो वायरल होने के बाद अलीगढ़ से बीजेपी के सांसद सतीश गौतम और विधायक अनूप प्रधान ने गांव का दौरा किया और पीड़ित पक्ष को भरोसा दिया कि किसी को भी अपनी सुरक्षा की चिंता करने की जरूरत नहीं है।

सतीश गौतम ने कहा, ‘मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के शासनकाल में किसी भी व्यक्ति के पलायन का कोई सवाल ही नहीं उठता। इस मामले में दोषी लोगों को ऐसी सजा दी जाएगी जो मिसाल बनेगी।’

इसके अलावा यूपी के कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कहा कि योगी सरकार में किसी को कानून हाथ में लेने की इजाजत नहीं है। सरकार ऐसे लोगों पर बड़ी कार्रवाई करेगी। मामला सामने आते ही दबंगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई, उनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

संबंधित समाचार