हल्द्वानी: यहां के चौकी इंचार्च ड्यूटी करने के साथ ही दूरस्थ गांवों में पैदल चलकर पहुंचाते हैं ग्रामीणों को मदद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। कोरोना संक्रमण में जहां सामाजिक कार्यकर्ता, स्वास्थ्य विभाग, प्रशासन आम जन मानस की सेवा में लगी है। वहीं पुलिस प्रशासन भी अपने क्षेत्रों में लोगों को किसी प्रकार की परेशानी ना हो इसके लिए, पुलिस कई किलोमीटर तक पैदल चलकर ग्रामीणों को मदद कर रहे हैं। ये कोरोना योद्धा ग्रामीण इलाकों में …

हल्द्वानी, अमृत विचार। कोरोना संक्रमण में जहां सामाजिक कार्यकर्ता, स्वास्थ्य विभाग, प्रशासन आम जन मानस की सेवा में लगी है। वहीं पुलिस प्रशासन भी अपने क्षेत्रों में लोगों को किसी प्रकार की परेशानी ना हो इसके लिए, पुलिस कई किलोमीटर तक पैदल चलकर ग्रामीणों को मदद कर रहे हैं। ये कोरोना योद्धा ग्रामीण इलाकों में जाकर लोगों को खाद्य सामग्री और स्वास्थ्य उपकरण बांट रहे है।

ऐसे ही ज्योलीकोट चौकी इंचार्ज जोगा सिंह सिंधू ने ग्रामीण इलाकों में अपनी सेवा देकर ग्रामीण की हर संभव मदद के लिए आगे आ रहे है। इंचार्ज जोगा सिंह कोरोना काल में ग्रामीणों की हर संभव मदद कर रहे हैं। इसमें निर्धन लोगों को आर्थिक सहायता, खाद्य सामग्री और दवाईयां बांट रहे हैं।

जोगा सिंह ने बताया कि पुलिस टीम द्वारा ग्रामीण इलाकों में असहाय, बेरोजगार और निर्धन लोगों का सर्वे कर लोगों की मदद की जा रही है। इसमें अब तक 50 ग्रामीणों की मदद की जा चुकी है। इसके लिए पुलिस की टीम बनाकर ज्योलीकोट के दुरुस्त ग्रामीण इलाकों में पैदल जाकर लोगों को राहत सामग्री दी जा रही है।

2-3 किलो मीटर पैदल चलकर रहे ग्रामीणों की सेवा
इंचार्ज जोगा सिंह सिंधू कई ग्रामीण इलाकों में असहाय, गरीबों लोगों को राशन और दवाईयां बांट रहे है। इसके लिए वह ज्योलीकोट के दूरस्थ गांवों में 2-3 किलो मीटर तक पैदल चल कर ग्रामीणों की मदद कर रहे है। सिंधू ने बताया कि ड्यूटी के बाद वह ज्योलीकोट के ग्रामीण इलाकों में जाकर लोगों की हर संभव मदद कर रहे हैं। इसमें खाद्य सामग्री, दवाईयां आदि बांट रहे हैं।

स्वास्थ्य विभाग की मदद से बांट रहे दवाईयां
ग्रामीण इलाकों में कोरोना संक्रमण के चपेट में आने से कई लोग होम आइसोलेशन हो गये हैं। इसे संक्रमण के चलते ग्रामीण सामान, दवाई लेने नहीं पहुंच रहे। ग्रामीणों को किसी प्रकार की दिक्कत ना हो, इसके लिए पुलिस प्रशासन की मदद से ग्रामीणों को घर-घर जाकर राशन बांटा जा रहा है।

संबंधित समाचार