नाबालिग छात्रा से जंगल में दुष्कर्म, रिपोर्ट दर्ज
हल्द्वानी, अमृत विचार। काठगोदाम क्षेत्र में एक नाबालिग छात्रा को बहाने से जंगल में ले जाकर दुष्कर्म करने की घटना प्रकाश में आई है। पीड़ित पक्ष की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आरोपी फरार है। यह घटना मंगलवार शाम की है। बुधवार दोपहर पीड़ित पक्ष ने काठगोदाम थाने …
हल्द्वानी, अमृत विचार। काठगोदाम क्षेत्र में एक नाबालिग छात्रा को बहाने से जंगल में ले जाकर दुष्कर्म करने की घटना प्रकाश में आई है। पीड़ित पक्ष की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आरोपी फरार है। यह घटना मंगलवार शाम की है। बुधवार दोपहर पीड़ित पक्ष ने काठगोदाम थाने में शिकायत की।
घटना की सूचना पर एसपी सिटी जगदीश चंद्र, सीओ सिटी शांतनु परासर ने पुलिस टीम के साथ पीड़ित पक्ष से घटना की जानकारी हासिल की। इसके साथ ही घटनास्थल का मुआयना किया। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि पड़ोसी युवक 15 वर्षीय छात्रा को बहला-फुसलाकर जंगल में ले गया। इसके बाद डरा-धमका दुष्कर्म किया। इस दौरान नाबालिग की हालत बिगड़ गई। इसके बाद आरोपी उसे जंगल में छोड़कर स्कूटी से भाग निकला। किसी तरह घर पहुंची पीड़िता ने मां को आपबीती सुनाई। काठगोदाम एसओ विमल मिश्रा ने बताया कि आरोपी आयुष के खिलाफ पॉक्सो और दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया गया। पीड़ित का मेडिकल कराया गया। आरोपी युवक की तलाश की जा रही है।
