किच्छा: नहीं थम रहा स्मैक का कारोबार, दो युवकों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

किच्छा, अमृत विचार। पुलिस ने दो युवकों को स्मैक के साथ दबोचा। दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने आरोपियों की स्कूटी को सीज करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार पुलिस क्षेत्राधिकारी वीर सिंह के नेतृत्व में कोतवाली प्रभारी चंद्र मोहन सिंह …

किच्छा, अमृत विचार। पुलिस ने दो युवकों को स्मैक के साथ दबोचा। दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने आरोपियों की स्कूटी को सीज करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार पुलिस क्षेत्राधिकारी वीर सिंह के नेतृत्व में कोतवाली प्रभारी चंद्र मोहन सिंह वरिष्ठ उप निरीक्षक राजेश पांडे , दरऊ चौकी प्रभारी सुरेंद्र सिंह कोरंगा, पुलिसकर्मी त्रिलोक पांडे , उमेश सिंह व प्रवेश गुप्ता की टीम ने सूचना के आधार पर कार्यवाही करते हुए ग्राम गिद्धपुरी- पंतपुरा तिराहे पर घेराबंदी कर स्कूटी सवार दो संदिग्ध युवकों को पकड़ लिया । तलाशी के दौरान आरोपी नई बस्ती , किच्छा निवासी जैनुल पुत्र मोहम्मद अली उर्फ मुन्ने मियां के पास से पुलिस ने 11.38 ग्राम तथा नई बस्ती, किच्छा निवासी राशिद पुत्र रफीक अहमद से 10.80 ग्राम स्मैक बरामद कर दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया।

इस दौरान पुलिस ने आरोपियों की स्कूटी को सीज करते हुए आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी । कोतवाली प्रभारी चंद्र मोहन सिंह ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि उनके द्वारा सस्ते दामों पर स्मैक खरीदने के बाद किच्छा ,हल्द्वानी , लालकुआं सहित तमाम क्षेत्रों में महंगे दामों पर स्मैक की बिक्री की जाती थी । उन्होंने बताया कि पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के दिशा निर्देशन में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम के लिए चलाया जा रहा नशा मुक्ति अभियान आगे भी जारी रहेगा।

संबंधित समाचार