हल्द्वानी: अब खाद्य विभाग की निगरानी में बंटेगा जनपद की 661 दुकानों पर अतिरिक्त राशन
हल्द्वानी, अमृत विचार। राज्य सरकार की खाद्यान्न योजना के तहत बांटा जाने वाला राशन राशन डीलरों ने नहीं उठाया है। अब इस राशन को उठवाने की बात जिला खाद्य आपूर्ति विभाग ले रहा है। विभाग का कहना है कि वह इस बात का पूरा ध्यान रखेंगे कि सभी लोगों को राशन मिले। उल्लेखनीय है कि …
हल्द्वानी, अमृत विचार। राज्य सरकार की खाद्यान्न योजना के तहत बांटा जाने वाला राशन राशन डीलरों ने नहीं उठाया है। अब इस राशन को उठवाने की बात जिला खाद्य आपूर्ति विभाग ले रहा है। विभाग का कहना है कि वह इस बात का पूरा ध्यान रखेंगे कि सभी लोगों को राशन मिले।
उल्लेखनीय है कि सरकारी गल्ले की दुकान पर इस बार एपीएल कार्डधारकों को 12.5 किलो अतिरिक्त राशन मिलना था लेकिन राशन डीलरों ने इस अतिरिक्त राशन को नहीं उठाया और लोगों को केवल 7.5 किलो राशन की लोगों को मिल पा रहा है। इस मामले को अमृत विचार अखबार ने प्रमुखता के साथ छापा था। खबर को संज्ञान में लेते हुए खाद्य आपूर्ति विभाग के डीएसओ मनोज बर्मन ने बताया कि जनपद की 661 सरकारी सस्ता गल्ला की दुकानों पर अतिरिक्त राशन जल्द पहुंचवाया जाएगा।
कहा कि सरकारी गल्ला की दुकानों पर जगह कम होने की वजह से राशन डीलर अतिरिक्त राशन नहीं उठा पा रहे हैं, लेकिन उन्हें जल्द ही अतिरिक्त राशन उठाने को कहा जाएगा। कहा कि खाद्य आपूर्ति विभाग इस बात की निगरानी करेगा कि लोगों को अतिरिक्त राशन मिले। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार ने जिस सस्ती चीनी को देने की घोषणा की है वह भी अगले दो या तीन दिनों के अंदर सरकारी गल्ले की दुकान पर पहुंच जाएगी और लोगों को कम दाम में चीनी उपलब्ध हो जाएगी। हालांकि कोविड काल के समय में लोगों को बार-बार सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान पर बुलाया जाना कितना सही है, इस बात का उत्तर विभाग के अधिकारियों पास नहीं है।
