बरेली: बादल और बूंदाबांदी ने दी राहत, 9 डिग्री गिरा तापमान
बरेली, अमृत विचार। बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र और पूर्वी हवाओं की वजह से नमी आने से जिले में बारिश का मौमस बन रहा है। गुरुवार सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे। सुबह और दोपहर के वक्त शहर में कहीं-कहीं बूंदाबांदी होने से मौसम खुशनुमा हो गया। जिसकी वजह से …
बरेली, अमृत विचार। बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र और पूर्वी हवाओं की वजह से नमी आने से जिले में बारिश का मौमस बन रहा है। गुरुवार सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे। सुबह और दोपहर के वक्त शहर में कहीं-कहीं बूंदाबांदी होने से मौसम खुशनुमा हो गया। जिसकी वजह से शहरवसियों को गर्मी से राहत मिली। एक ही दिन में अधिकतम तापमान में 9 डिग्री सेल्सियस तक की कमी दर्ज की गई।
बुधवार सुबह जब शहरवासियों की आंख खुली तो रोजाना की तरह बाहर चिलचिलाती धूप नहीं बल्कि आसमान में छाए बादल और चल रही हवा ने राहत दी। पूरे दिन मौसम खुशनुमा बना रहा। वहीं पंत नगर विश्वविद्यालय के मौसम विशेषज्ञ प्रोफेसर डा.आरके सिंह ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बन रहा है। पूर्वी हवाओं की वजह से नमी आने के कारण शुक्रवार से रविवार तक बारिश की संभावना है।
शुक्रवार को शहर में बूंदाबांदी होगी। इस दिन केवल 3 मिलीमीटर बारिश होने की संभावना है। जबकि, शनिवार को 32 मिलीमीटर और रविवार को 36 मिलीमीटर मध्यम बारिश होने की संभावना है। इससे तीन दिनों तक शहरवासियों को गर्मी से राहत मिल सकेगी। बुधवार को सुहावने हुए मौसम की वजह से एक ही दिन में अधिकतम तापमान में 9 डिग्री सेल्सियस तक कमी आई।
बुधवार को अधिकतम तापमान जहां 39.9 डिग्री सेल्सियस था वहीं गुरुवार को 29.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान भी 1 डिग्री गिरावट के साथ 25.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
