हल्द्वानी: कोरोना पॉजिटिव निकला आरोपी, पुलिस में हड़कंप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। चाकू समेत गिरफ्तार आरोपी युवक कोरोना पॉजिटिव निकला। इससे भोटिया पड़ाव चौकी से लेकर कोतवाली के पुलिस कर्मियों में हड़कंप मच गया। आरोपी को अस्पताल भर्ती कराने के साथ ही संपर्क में आए तीन पुलिस कर्मियों को आइसोलेट कर दिया गया। भोटिया पड़ाव चौकी पुलिस ने बुधवार की रात डेढ़ बजे गश्त …

हल्द्वानी, अमृत विचार। चाकू समेत गिरफ्तार आरोपी युवक कोरोना पॉजिटिव निकला। इससे भोटिया पड़ाव चौकी से लेकर कोतवाली के पुलिस कर्मियों में हड़कंप मच गया। आरोपी को अस्पताल भर्ती कराने के साथ ही संपर्क में आए तीन पुलिस कर्मियों को आइसोलेट कर दिया गया।

भोटिया पड़ाव चौकी पुलिस ने बुधवार की रात डेढ़ बजे गश्त के दौरान वर्कशॉप लाइन से वनभूलपुरा निवासी शानू को गिरफ्तार किया था। गुरुवार सुबह कोर्ट पेश करने से पहले आरोपी का एंटीजन टेस्ट कराया गया। इसमें वह पॉजिटिव निकला। आरोपी के पॉजिटिव होने का पता चलने पर भोटिया पड़ाव चौकी से लेकर कोतवाली के पुलिस कर्मियों में हड़कंप मच गया।

कोतवाल मनोज रतूड़ी ने बताया कि आरोपी के पॉजिटिव मिलने के बाद थाने से जमानत दे दी गई। परिजनों ने उसे इलाज के लिए कोविड अस्पताल भर्ती कराया। दूसरी ओर आरोपी के सीधे संपर्क में आए तीन पुलिस कर्मियों को आइसोलेट कर दिया गया। आरोपी के संपर्क में आए पुलिस कर्मियों के स्वास्थ्य पर नजर रखी जा रही है।

संबंधित समाचार