बरेली: कर्ज से परेशान अधेड़ ने जहर खाकर दी जान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली। सुभाष नगर क्षेत्र के विकास नगर शांति विहार के रहने वाले 40 वर्षीय संजीव पुत्र रामेश्वर दयाल ने कर्ज से परेशान होकर बीती रात जहरीला पदार्थ खा लिया। परिजनों ने उन्हें आनन-फानन में जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां सुबह इलाज के दौरान रामेश्वर की मौत हो गई। रामेश्वर ने शुक्रवार रात में खाना …

बरेली। सुभाष नगर क्षेत्र के विकास नगर शांति विहार के रहने वाले 40 वर्षीय संजीव पुत्र रामेश्वर दयाल ने कर्ज से परेशान होकर बीती रात जहरीला पदार्थ खा लिया। परिजनों ने उन्हें आनन-फानन में जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां सुबह इलाज के दौरान रामेश्वर की मौत हो गई।

रामेश्वर ने शुक्रवार रात में खाना खाने के बाद जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ते देखकर उसकी पत्नी सोनी ने अपने देवर व परिवार की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया। रामेश्वर के साले मनोज ने बताया कि मेरे बहनोई सेल्समैन की नौकरी करते थे, उन्होंने कर्ज से परेशान होकर आत्महत्या का कदम उठाया है। उनके घर में तीन बेटे हैं। जानकारी के अनुसार रामेश्वर ने ब्याज पर 50 हजार रुपए लिए थे। असल देने के बाद ब्याज के रुपयों पर ब्याज चुका रहे थे।

संबंधित समाचार