अल्मोड़ा: पर्यावरण के संरक्षण के लिए कार्य करेंगे एसएसजे के छात्र

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अल्मोड़ा, अमृत विचार। पर्यावरण को संरक्षित करने के लिए वन विभाग और एसएसजे के छात्र संयुक्त रूप से प्रयास करेंगे। विभाग के सहयोग से विवि के छात्रों के जगह जगह कैंप लगाए जाएंगे और लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया जाएगा। एसएसजे के कुलपति प्रो. नरेंद्र भंडारी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक को …

अल्मोड़ा, अमृत विचार। पर्यावरण को संरक्षित करने के लिए वन विभाग और एसएसजे के छात्र संयुक्त रूप से प्रयास करेंगे। विभाग के सहयोग से विवि के छात्रों के जगह जगह कैंप लगाए जाएंगे और लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया जाएगा।

एसएसजे के कुलपति प्रो. नरेंद्र भंडारी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए डीएफओ महातिम यादव ने कहा कि एसएसजे के छात्रों के सहयोग से वनों व पर्यावरण के संरक्षण के लिए विभिन्न गतिविधियों को आयोजन किया जाएगा। जिनके माध्यम से लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक किया जाएगा। कुलपति भंडारी ने अपने संबोधन में कहा कि वन विभाग के पास काफी पुराने और उपयोगी दस्तावेज मौजूद हैं। जिनका कभी प्रयोग नहीं होता है।

ऐसे में अगर विभाग विवि को यह दस्तावेज उपलब्ध कराता है तो उन्हें विवि के पुस्तकालय में डिजिटल रूप में संरक्षित किया जाएगा। जिनका उपयोग विभिन्न शोध कार्यों के लिए भी किया जा सकेगा। भंडारी ने बताया कि शीघ्र ही बल्ढोंटी के जंगल का जीआईएस मैप तैयार किया जाएगा। ताकि पर्यावरण संरक्षण को लेकर यह क्षेत्र मॉडल के रूप में विकसित हो सके। बैठक में प्रो. जेएस रावत, प्रो. एके यादव, डॉ. ललित जोशी, डॉ. विपिन जोशी, देवेंद्र पोखरिया, गोविंद मेर आदि मौजूद रहे।

 

संबंधित समाचार