अल्मोड़ा: दो लाख आठ हजार की स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अल्मोड़ा, अमृत विचार। मादक पदार्थों की तस्करी को रोकने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने दो लोगों को दो लाख आठ हजार रुपये की स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है।स्मैक हल्द्वानी से अल्मोड़ा स्कूली बच्चों को बेचने के लिए लाई जा रही थी। एसओजी प्रभारी नीरज भाकुनी ने बताया कि पुलिस …

अल्मोड़ा, अमृत विचार। मादक पदार्थों की तस्करी को रोकने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने दो लोगों को दो लाख आठ हजार रुपये की स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है।स्मैक हल्द्वानी से अल्मोड़ा स्कूली बच्चों को बेचने के लिए लाई जा रही थी।

एसओजी प्रभारी नीरज भाकुनी ने बताया कि पुलिस अधीक्षक पंकज भट्ट के निर्देश पर मादक पदार्थों की तस्करी को रोकने के लिए जगह जगह सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत लोधिया बैरियर पर आल्टो कार संख्या यूके-01-6550 की चेकिंग की गई तो उसमें सवार टैक्सी चालक निहाल सिद्धीकी (24) पुत्र नदीम हुसैन निवासी अशोक होटल कारखाना बाजार व कपड़ा व्यवसायी जिशान अली (28) पुत्र नजर अली निवासी बंसल गली के पास से 20.80 ग्राम स्मैक बरामद की गई। पूछताछ के दौरान आरोपितों ने बताया कि वह स्मैक को हल्द्वानी से खरीद कर अल्मोड़ा में स्कूली बच्चों को बेचने के लिए ला रहे थे।

पुलिस ने दोनों के खिलाफ अल्मोड़ा कोतवाली में एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस टीम में श्याम सिंह बोरा, दिनेश नगरकोटी, दीपक खनका, महेश पंचपाल, भूपेंद्र वाल्दिया आदि मौजूद थे।

संबंधित समाचार