हल्द्वानी: मैदान को राहत, पहाड़ में आफत बनी बारिश
हल्द्वानी, अमृत विचार। प्रदेश के अधिकांश जिलों में झमाझम बारिश से मैदानी इलाकों में गर्मी से राहत मिली। लेकिन पर्वतीय इलाकों में बारिश ने आफत मचा दी है। मौसम विज्ञान केंद्र ने राज्य के पहाड़ी हिस्सों में ऑरेंज अलर्ट घोषित कर दिया है। मौसम विज्ञान के अलर्ट को देखते हुए प्रशासन भी सतर्क हो गया …
हल्द्वानी, अमृत विचार। प्रदेश के अधिकांश जिलों में झमाझम बारिश से मैदानी इलाकों में गर्मी से राहत मिली। लेकिन पर्वतीय इलाकों में बारिश ने आफत मचा दी है।
मौसम विज्ञान केंद्र ने राज्य के पहाड़ी हिस्सों में ऑरेंज अलर्ट घोषित कर दिया है। मौसम विज्ञान के अलर्ट को देखते हुए प्रशासन भी सतर्क हो गया है। आपदा प्रबंधन विभाग और पुलिस से मुस्तैद रहने को कहा गया है। बारिश से पहाड़ी जिलों में भूस्खलन और बरसाती नालों में उफान में हैं। पहाड़ों में कई मोटर मार्ग भूस्खलन से बाधित रहे।
इससे लोगों को आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ा। मैदानी क्षेत्रों में भी कई स्थानों में जल भराव की स्थिति बनी रही। बारिश से मैदानी इलाकों में लोगों भीषण गर्मी से राहत मिली है। पर्वतीय इलाकों में मूसलाधार बारिश से किसानों को नुकसान हुआ। शनिवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 30 और न्यूनतम 20 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
नैनीताल का अधिकतम 24 और न्यूनतम 10 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार रविवार को राज्य के पहाड़ी इलाकों में तेज गर्जना के साथ भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम केंद्र के अनुसार मानसून 15 जून तक राज्य में पहुंच सकता है।
