रामनगर: चावलों की काला बाजारी करने पर राशन डीलर व राइस मिल स्वामी पर मुकदमा 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामनगर, अमृत विचार। ग्रामीणों की शिकायत पर पुलिस प्रशासन ने छापा मारकर एक राइसमिल से सार्वजनिक वितरण प्रणाली के लिए आया चावल बरामद कर राशन डीलर, राइस मिल स्वामी व ट्रेक्टर चालक के खिलाफ मुकदमा कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। एक ओर गरीब जनता इस कोरोनाकाल में भूख से मर रही …

रामनगर, अमृत विचार। ग्रामीणों की शिकायत पर पुलिस प्रशासन ने छापा मारकर एक राइसमिल से सार्वजनिक वितरण प्रणाली के लिए आया चावल बरामद कर राशन डीलर, राइस मिल स्वामी व ट्रेक्टर चालक के खिलाफ मुकदमा कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
एक ओर गरीब जनता इस कोरोनाकाल में भूख से मर रही है वहीं दूसरी ओर राशन डीलर द्वारा राशन की चोरी की जा रही है। ऐसा ही एक मामला चिल्किया क्षेत्र से सामने आया है जहां एक राशन डीलर विजय सिंह द्वारा सरकार की ओर से जनता को मिलने वाले राशन को कुमार राइस मिल में चोरी-छिपे बेचने का प्रयास किया गया।
शनिवार की देर रात लगभग दस बजे  ग्रामीणों को राइसमिल में सरकारी चावल पहुंचने की भनक लगी तो उन्होंने मामले की सूचना ग्राम प्रधान हेमा बिष्ट को दी। ग्रामीणों की मांग पर  पुलिस ने पूर्ति निरीक्षक दीप चंद्र बेलवाल को मौके पर बुला लिया। मौके पर ग्राम प्रधान हेमा बिष्ट के नेतृत्व में काफी संख्या में मौजूद ग्रामीणों ने कुमार राईस राइस मिल में रात में जाकर देखा तो वहां ट्रैक्टर ट्रॉली में 75 कट्टे चावल के भरे हुए पाए गए।
प्रधान ने इसकी सूचना एसडीएम विजयनाथ शुक्ल व पुलिस प्रशासन को दी। पूर्ति निरिक्षक दीपचंद्र बेलवाल ने बताया कि जांच के दौरान पाया गया कि बरामद चावल सार्वजिनक वितरण प्रणाली के ही है। उन्होंने पुलिस को तहरीर देकर सस्ता गल्ला विक्रेता विजय सिंह,राइस मिल स्वामी और टैक्टर ट्राली के अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि रविवार को उच्च अधिकारी भी रामनगर जांच के लिए पहुँचे थे।
उन्होंने बताया कि राशन डीलर विजय सिंह की जांच रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेज दी गई हैं। कोतवाल अबुल कलाम ने बताया कि रामनगर पूर्ति निरिक्षक की तहरीर के आधार पर सस्ता गल्ला विक्रेता विजय सिंह,कुमार मिल स्वामी और टेक्टर ट्राली अज्ञात चालक  के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।एसडीएम  विजयनाथ शुक्ल ने बताया कि शनिवार की रात ग्राम चिलकिया के ग्रामीणों व प्रधान  द्वारा उनको मामले की सूचना दी गई थी उन्होंने पूर्ति निरिक्षक व पुलिस प्रशासन को मौके पर जांच के लिए भेजा गया था मामले की जांच संबंधित अधिकारियों को सोपी गयीं हैं।
पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।उन्होंने बताया कि आरोपी कब से यह कार्य कर रहा था और रामनगर में कौन कौन राशन डीलर द्वारा यह कार्य किया जा रहा हैं इसकी जांच के भी आदेश दिए गए हैं।कहा कि गलत काम करने वालो को बख्शा नहीं जाएगा।

संबंधित समाचार