जल्द रिलीज होगा प्राची देसाई और रोहित खंडेलवाल का नया म्यूजिक वीडियो ‘एल्बम रिहाई’

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री प्राची देसाई और मिस्टर वर्ल्ड का खिताब जीतने वाले पहले एशियाई विजेता और अभिनेता रोहित खंडेलवाल का नया म्यूजिक वीडियो एल्बम रिहाई जल्द ही रिलीज होगा। प्राची देसाई और रोहित खंडेलवाल पर फिल्माया गया म्यूजिक वीडियो एल्बम रिहाई पूरी तरह बनकर है। यह म्यूजिक एल्बम अगले सप्ताह रिलीज होगा। म्यूजिक वीडियो अलबम …

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री प्राची देसाई और मिस्टर वर्ल्ड का खिताब जीतने वाले पहले एशियाई विजेता और अभिनेता रोहित खंडेलवाल का नया म्यूजिक वीडियो एल्बम रिहाई जल्द ही रिलीज होगा।

प्राची देसाई और रोहित खंडेलवाल पर फिल्माया गया म्यूजिक वीडियो एल्बम रिहाई पूरी तरह बनकर है। यह म्यूजिक एल्बम अगले सप्ताह रिलीज होगा। म्यूजिक वीडियो अलबम के निर्माता राज जयसवाल में कहा कि यह  मनोरंजन से भरपूर है, जिसमे रोमांस और वेवफाई का पूरा डोज है।

गौरतलब है कि एल्बम रिहाई  का निर्देशन नवजीत बुट्टर ने किया है, वही बॉलीवुड के जाने-माने सिंगर यासिर देसाई ने अपनी आवाज से गाने को स्वरबद्ध किया है। लिरिक्स और म्यूजिक कम्पोज़ संजीव चतुर्वेदी ने किया है।

संबंधित समाचार