हल्द्वानी: कोरोना की मार के चलते सेना की भर्ती के लिए बढ़ा अभ्यर्थियों का इंतजार, लिया गया ये फैसला…

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। महामारी के चलते कुमाऊं में भारतीय थल सेना की लिखित परीक्षा स्थगित कर दी गई है। कोरोना की मार के कारण लिखित परीक्षा के अभ्यर्थियों का इंतजार बढ़ सकता है। कोरोना संक्रमण की रफ्तार को देखकर ही सेना लिखित परीक्षा की भावी तिथि की घोषणा करेगी। थल सेना भर्ती कार्यालय ने इस …

हल्द्वानी, अमृत विचार। महामारी के चलते कुमाऊं में भारतीय थल सेना की लिखित परीक्षा स्थगित कर दी गई है। कोरोना की मार के कारण लिखित परीक्षा के अभ्यर्थियों का इंतजार बढ़ सकता है। कोरोना संक्रमण की रफ्तार को देखकर ही सेना लिखित परीक्षा की भावी तिथि की घोषणा करेगी।

थल सेना भर्ती कार्यालय ने इस वर्ष फरवरी माह में कुमाऊं के युवाओं के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू की थी। 15 से लेकर 22 फरवरी में सेना की रानीखेत छावनी में भर्ती मेला हुआ था। इसके सफल रहे अभ्यर्थियों के लिए 27 जून को लिखित परीक्षा का आयोजन होना था। इसके लिए अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र भी बांटे जा रहे थे।

लेकिन कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर को देखते हुए सेना ने फिलहाल लिखित परीक्षा स्थगित कर दी है। इसके साथ ही बांटे गए प्रवेश पत्र भी निरस्त हो गए हैं। प्रशासन का कहना है कि महामारी के हालात में सुधार होने पर सेना की ओर से नए सिरे से परीक्षा की तिथि घोषित की जाएगी। परीक्षा के तौर-तरीकों और दिशा-निर्देशों के साथ परीक्षा की तिथि घोषित की जाएगी।

संबंधित समाचार