हल्द्वानी: बॉयफ्रेंड से शादी करने को कहा तो उसे सरेराह ऑटो से उतार पीट दिया , क्षुब्ध युवती ने गटका जहर
हल्द्वानी, अमृत विचार। काठगोदाम में शादी का दबाव पड़ने पर प्रेमी ने युवती को सरेराह पीट दिया। इसके क्षुब्ध युवती ने जहर गटक लिया। युवती को गंभीर हालत में एक निजी अस्पताल भर्ती कराया गया। युवती की मां की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। शीशमहल निवासी एक युवती …
हल्द्वानी, अमृत विचार। काठगोदाम में शादी का दबाव पड़ने पर प्रेमी ने युवती को सरेराह पीट दिया। इसके क्षुब्ध युवती ने जहर गटक लिया। युवती को गंभीर हालत में एक निजी अस्पताल भर्ती कराया गया। युवती की मां की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
शीशमहल निवासी एक युवती का नवाबी रोड निवासी एक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों शादी करना चाहते थे। लेकिन कुछ दिन पहले युवक शादी से मुकर गया। युवती ने इस पर विरोध जताया तो युवक भड़क उठा। उसने नैनीताल रोड स्थित एक बड़े अस्पताल के बाहर युवती को ऑटो से उतार कर बीच सड़क पर पीटा। इससे क्षुब्ध युवती ने घर पहुंच जहर गटक लिया।
हालत बिगड़ने पर उसे एक निजी अस्पताल भर्ती कराया गया। युवती की हालत गंभीर बनी है। इधर, युवती की मां ने युवक के खिलाफ पुलिस में तहरीर दी। आरोप लगाया कि युवक ने शादी का झांसा देकर युवती से दोस्ती की। इसके बाद शादी से मुकर गया। विरोध पर युवती को धमकाने के साथ ही मारपीट करता था। इससे आहत होकर युवती ने आत्मघाती कदम उठा लिया। एसओ विमल मिश्रा ने बताया कि आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। युवती की हालत चिंताजनक है। पीड़िता की हालत पर नजर रखने के साथ ही आरोपी का पता लगाया जा रहा है।
