‘लगान’ के 20 साल पूरे‘, नेटफ्लिक्स इंडिया’ पर फिर साथ नजर आएंगे इसके कलाकार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। फिल्म ‘लगान : वन्स अपॉन ए टाइम इन इंडिया’ की रिलीज के 20 साल पूरे होने के मौके पर इस फिल्म के सभी कलाकार और अन्य सदस्य नेटफ्लिक्स के एक विशेष कार्यक्रम में नजर आएंगे। ऑनलाइन मंच ने मंगलवार को बताया कि इस विशेष कार्यक्रम ‘चले चलो लगान-वन्स अपॉन एन इम्पॉसिबल ड्रीम’ को ‘नेटफ्लिक्स …

मुंबई। फिल्म ‘लगान : वन्स अपॉन ए टाइम इन इंडिया’ की रिलीज के 20 साल पूरे होने के मौके पर इस फिल्म के सभी कलाकार और अन्य सदस्य नेटफ्लिक्स के एक विशेष कार्यक्रम में नजर आएंगे।

ऑनलाइन मंच ने मंगलवार को बताया कि इस विशेष कार्यक्रम ‘चले चलो लगान-वन्स अपॉन एन इम्पॉसिबल ड्रीम’ को ‘नेटफ्लिक्स इंडिया’ के यूट्यूब चैनल जल्द पर प्रसारित किया जाएगा। फिल्म का निर्देशन आशुतोष गोवारिकर ने किया था और आमिर खान इसके निर्माता थे।

Lagaan completed 20 years aamir khan says did not get much time to prepare for his role - 'लगान' को 20 साल पूरे: एक दिन पहले याद करते थे आमिर खान अपनी

फिल्म में मुख्य भूमिका में नजर आए आमिर खान ने कहा, ‘लगान’ से हम सभी को बहुत प्रेम मिला। मैं इस जादुई सफर के अपने सभी साथियों का शुक्रगुजार हूं। आशु और उनकी लेखकों की टीम, फिल्म से जुड़े सभी लोग, हमारे सहयोगी, वितरक, फिल्म का समर्थन करने वाले उद्योग जगत के सभी वरिष्ठ और खासकर दर्शकों का मैं जितना शुक्रिया करूं कम है।’’

Lagaan Movie 20 Years: Aamir Khan Was Disappointed When The Film Did Not Win The Oscar - 20 साल पहले रिलीज हुई थी 'लगान', आमिर खान को आज भी इस बात का

उन्होंने कहा ‘लगान’ एक ऐसी फिल्म हैं जिसका मैं हमेशा शुक्रगुजार रहूंगा और इस सफर के हर पल को मैं संजोए रखूंगा। यह काफी रोचक है कि ‘लगान’ का सफर अब भी जारी है और मैं नेटफ्लिक्स की इस पहल की बदौलत ‘लगान’ के अपने सभी साथियों से मिलने को उत्साहित हूं।’’

लगान' के 20 साल होने पर नेटफ्लिक्स ने ऐसा प्रबंध किया है कि आप भी कहेंगे- शाबाश कचरा! - 20 years of Lagaan- Netflix announces a reunion of this Aamir Khan starrerv

‘लगान’ को 74वें अकादमी पुरस्कार में सर्वश्रेष्ठ विदेशी भाषा फिल्म की श्रेणी में नामंकित किया गया था। समीक्षकों की सराहना हासिल करने के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर भी इसने अच्छी कमाई की थी।निर्देशक गोवारिकर ने कहा कि कुछ ऐसा बनाना, जो दर्शकों के दिल पर छाप छोड़े एक बड़े सपने जैसा है और ‘लगान’ ने इसे मुमकिन किया।

ऑस्कर तक जाने वाली फिल्म लगान के 20 साल, जानिए फिल्म में आमिर खान के साथ नज़र आई ये गोरी मैडम अब कहां है। | Know about Aamir khan film Lagan Actress

उन्होंने कहा,  नेटफ्लिक्स के इस विशेष कार्यक्रम के जरिए इकट्ठे होकर इसका जश्न मनाना, एक गौरवपूर्ण क्षण है‘नेटफ्लिक्स इंडिया’ की उपाध्यक्ष (कंटेंट) मोनिका शेरगिल ने कहा कि उनका मंच ‘लगान’ की टीम को एकसाथ लाने को लेकर उत्साहित है।

संबंधित समाचार