हल्द्वानी: जिले के 4 तहसीलों में इस हफ्ते से शुरू होगी वाटर टेस्टिंग की कवायद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। जल जीवन मिशन के तहत क्षेत्र में वाटर टेस्टिंग की कवायद शुरू हो गई है। जल संस्थान द्वारा निर्धारित रुपरेखा के मुताबिक शहरी क्षेत्रों के अलावा ग्रामिण क्षेत्रों में भी पानी की शुद्धता की परख की जाएगी। इसके लिए प्रथम चरण में सिर्फ चार तहसिलों को चयनित किया गया है। यहां के …

हल्द्वानी, अमृत विचार। जल जीवन मिशन के तहत क्षेत्र में वाटर टेस्टिंग की कवायद शुरू हो गई है। जल संस्थान द्वारा निर्धारित रुपरेखा के मुताबिक शहरी क्षेत्रों के अलावा ग्रामिण क्षेत्रों में भी पानी की शुद्धता की परख की जाएगी। इसके लिए प्रथम चरण में सिर्फ चार तहसिलों को चयनित किया गया है। यहां के संबंधित अधिकारियों को प्रशिक्षण दे ग्राम पंचायत स्तर पर पानी की जांच की जाएगी। इसके लिए अगले हफ्ते से अधिकारियों का प्रशिक्षण कार्य शुरु हो जाएगा।

पहले चरण में कुल 133 गांवों में वाटर टेंस्टिंग किटों के जरिए पानी की जांच की जाएगी। विभाग द्वारा पहले कोटाबार के कालाढुंगी ग्रामिण क्षेत्रों और कोटाबाग क्षेत्र को चुना गया है। इसके साथ ही हल्द्वानी तहसील के ट्रांसपोर्ट नगर और फतेहपुर क्षेत्र को चुना गया है। चयनित क्षेत्रों में विभाग द्वारा 25-25 टेस्टिंग किटें उपलब्ध कराई जाएंगी।

सुत्रों के मुताबिक कुल 133 गांवों में पानी की शुद्धता की जांच की जाएगी। लेकिन पर्याप्त मात्रा में किटें उपलब्ध न होने के कारण बाकी क्षेत्रों के लिए अगला चरण निर्धारित किया गया है। मिशन के तहत शासन की ओर से फिलहाल 100 किटें ही भेजी गई  है और वेक्टोलोजिकल कैमिकल की सिर्फ 440 वायलें यहां पहुंची है। ऐसे में सभी क्षेत्रों में पानी की जांच के लिए और किटों की मांग विभाग द्वारा भेज दी गई है। सहायक अधिशासी अभियंता आरएस विश्वकर्मा ने बताया की अधिकारियों को विभागीय प्रशिक्षकों द्वारा प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके लिए आवश्यक निर्देश जारी कर सूचित कर दिया गया है। बताया कि शासन से और ज्यादा किटों की मांग तैयार कर भेज दी गई है। किटों के लिए स्वीकृति मिलते ही बाकी ग्रामीण क्षेत्रों में भी जांच शुरु करा दी जाएगी।

संबंधित समाचार