टोक्यो ओलंपिक 2021: जापान ने कोरोना वायरस से जुड़े आपातकाल में ढील की घोषणा की

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

टोक्यो। ओलंपिक की शुरुआत में अब जब एक महीने से कुछ अधिक का समय बचा है तब कोरोना वायरस के दैनिक मामलों में कमी के चलते जापान ने गुरुवार को तोक्यो और छह अन्य क्षेत्रों में अगले हफ्ते से कोविड-19 महामारी के कारण लगे आपातकाल में ढील देने की घोषणा की। जापान में मार्च के …

टोक्यो। ओलंपिक की शुरुआत में अब जब एक महीने से कुछ अधिक का समय बचा है तब कोरोना वायरस के दैनिक मामलों में कमी के चलते जापान ने गुरुवार को तोक्यो और छह अन्य क्षेत्रों में अगले हफ्ते से कोविड-19 महामारी के कारण लगे आपातकाल में ढील देने की घोषणा की। जापान में मार्च के बाद से एक समय रोजाना 7000 से अधिक मामले सामने आ रहे थे और तोक्यो, ओसाका तथा अन्य महानगरों में गंभीर रूप से संक्रमित मरीजों से अस्पताल भर गए थे।

उसके बाद से हालांकि मरीजों की संख्या में कमी आई है जिससे प्रधानमंत्री योशिहिदे सुगा के आपातकाल की स्थिति में ढील देने का रास्ता साफ हो गया है जो रविवार तक लागू है । नए कदम खेलों के उद्घाटन समारोह से 12 दिन पहले 11 जुलाई तक लागू होंगे। सुगा ने कहा कि ढील देने के दौरान जो कदम उठाए गए हैं उनमें ध्यान रखा जाएगा कि बार और रेस्टोरेंट जल्दी बंद हों।

एक बार फिर मामले बढ़ने और अस्पतालों पर बोझ बढ़ने से जुड़ी चिकित्सा विशेषज्ञों की चिंताओं का जवाब देते हुए सुगा ने कहा कि अगर ऐसा हुआ तो, ‘‘हम तेजी से कार्रवाई करेंगे जिसमें कड़े कदम उठाना भी शामिल है।’’ चुनावों से पहले ओलंपिक का आयोजन सुगा के लिए राजनीतिक जुआ भी है जिनकी समर्थन रेटिंग काफी गिरी है।

महामारी से निपटने के तरीकों से असंतोष, टीकाकरण की धीमी गति और ओलंपिक के दौरान वायरस को फैलने से रोकने के लिए स्पष्ट रणनीति नहीं होने के कारण ऐसा हुआ है। विशेषज्ञों की गुरूवार को हुई बैठक में तोक्यो, आइची, होकाइडो, ओसाका, क्योटो, हियोगो और फुकुओका में आपातकाल में ढील देने की सरकार की योजना को मंजूरी दी गई। सरकार के कोरोना पैनल के प्रमुख डॉक्टर शिगेरू ओमि ने कहा ,‘‘हमें हरसंभव प्रयास करना होगा और ठोस वित्तीय मदद भी मुहैया करानी होगी।’’

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता
लखनऊ में IGRS शिकायतों पर बड़ा एक्शन: 60% शिकायतकर्ता असंतुष्ट, डीएम ने 25 अधिकारियों का जून का वेतन रोका