देहरादून: पटवारी और लेखपाल के 513 पदों के लिए इस तारीख से शुरू हो जाएंगे आवेदन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। लंबे समय से पटवारी और लेखपाल भर्ती का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने 513 पदों पर भर्ती की विज्ञप्ति जारी की है। स्नातक पास युवा इन पदों के लिए 22 जून से ऑनलाइन आवेदन भरना शुरू कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन भरने की …

हल्द्वानी, अमृत विचार। लंबे समय से पटवारी और लेखपाल भर्ती का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने 513 पदों पर भर्ती की विज्ञप्ति जारी की है।

स्नातक पास युवा इन पदों के लिए 22 जून से ऑनलाइन आवेदन भरना शुरू कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन भरने की अंतिम तिथि 5 अगस्त और फीस जमा करने की अंतिम तिथि 7 अगस्त निर्धारित की गई है। पटवारी के 366 पदों के लिए लिए आयु सीमा 21 से 28 वर्ष और लेखपाल के 147 पदों के लिए 21 से 35 वर्ष निर्धारित की गई है।

इसके अलावा पुरुष अभ्यर्थियों को 7 मिनट में 9 किमी दौड़ और महिला अभ्यर्थियों को 35 मिनट में 4.5 किलोमीटर दौड़ पूरी करनी होगी। अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के सचिव संतोष बडोनी ने युवाओं से तैयारी शुरू करने और फॉर्म भरते समय सावधानी रखने की अपील की है कि आवेदन को भरने से पहले हर अभ्यर्थी को ओटीआर (वन टाइम रजिस्ट्रेशन) फॉर्म भरना अनिवार्य है।

संबंधित समाचार