हल्द्वानी: शिकायत मिली तो जंग खाए पोल की मरम्मत कर लगाया नया पोल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। जगदंबा नगर के पास नवाबी रोड पर 11 केवी के फीडर की बिजली के पोल जंग लगने से टूट रहा था। स्थानीय लोगों से मिली सूचना पर विभाग की ओर से गुरुवार को पुराने पोल को बदलकर नया पोल लगा दिया गया है। शहर के अधिशासी अभियंता देवेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया …

हल्द्वानी, अमृत विचार। जगदंबा नगर के पास नवाबी रोड पर 11 केवी के फीडर की बिजली के पोल जंग लगने से टूट रहा था। स्थानीय लोगों से मिली सूचना पर विभाग की ओर से गुरुवार को पुराने पोल को बदलकर नया पोल लगा दिया गया है।

शहर के अधिशासी अभियंता देवेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि देर शाम उन्हें कुछ लोगों की ओर से अवगत कराया गया कि जगदंबा नगर के पास नवाबी रोड पर इस बिजली का पोल जंग लगने से टूट रहा है। इससे दुर्घटना होने की संभावना बनी हुई है। मामने को संज्ञान में लेते हुए अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण कर गुरुवार को पुराने पोल को बदलकर नया पोल लगा दिया है।

आज सुभाष नगर में होगा ट्रांसफार्मर की टेस्टिंग का काम
ऊर्जा निगम की ओर से 33/11 केवी उपसंस्थान में लगे विद्युत उपकरणों की टेस्टिंग का काम किया जा रहा है। इसी तर्ज में शुक्रवार को सुभाषनगर क्षेत्र में टेस्टिंग की जाएगी। ईई देवेंद्र सिंह बिष्ट ने लोगों को सूचित करते हुए कहा कि टेस्टिंग के दौरान सुबह 10 से शाम पांच बजे तक इलाके की बिजली गुल रहेगी। इसमें तिकोनिया चौराहा, ठंडी सड़क, सुभाष नगर, राजपुरा, नवाबी रोड, नैनीताल रोड आदि शामिल हैं।

संबंधित समाचार