नैनीताल: कुमाऊं विश्व विद्यालय देश में ही नहीं बल्कि पूरे विश्व में बनाएगा पहचान – राज्यपाल
नैनीताल, अमृत विचार। राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने शुक्रवार को राजभवन से कुमाऊं विवि की ओर से तैयार ईआरपी पोर्टल लांच किया। उन्होंने कहा कि विवि ने अकादमिक एवं प्रशासनिक क्रियाकलापों में पारदर्शिता एवं गुणवत्ता लाने के लिए ईआरपी सॉफ्टवेयर सिस्टम लांच किया है। इसी तरह कुमाऊं विवि नए शिक्षण सत्र 2021-22 के लिए भी …
नैनीताल, अमृत विचार। राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने शुक्रवार को राजभवन से कुमाऊं विवि की ओर से तैयार ईआरपी पोर्टल लांच किया। उन्होंने कहा कि विवि ने अकादमिक एवं प्रशासनिक क्रियाकलापों में पारदर्शिता एवं गुणवत्ता लाने के लिए ईआरपी सॉफ्टवेयर सिस्टम लांच किया है। इसी तरह कुमाऊं विवि नए शिक्षण सत्र 2021-22 के लिए भी ऑनलाइन एडमिशन पोर्टल शुरू कर रहा है।
जो कि कोविड-19 महामारी के दौरान एक प्रशंसनीय कदम है। राज्यपाल ने कहा कि विवि ने नेशनल इंसटीट्यूटशनल रैंकिंग फ्रेमवर्क में स्थान बनाने के प्रयास, प्लेसमेंट एंड कॉउंसलिंग सेल का पुनर्गठन छात्रहित में इनोवेशन एंड इन्क्यूबेशन सेंटर (नवोन्मेष व उद्भवन केंद्र) तथा कॉम्पिटिटिव एग्जामिनेशन सेंटर (प्रतियोगी परीक्षा केंद्र) की भी स्थापना की है। इसका अकादमिक लाभ विद्यार्थियों को अवश्य प्राप्त होगा। उन्होंने उम्मीद जताई है कि कुमाऊं विवि न केवल देश में बल्कि विश्व में भी अपनी अकादमिक उपलब्धियों के लिए पहचाना जाए। इस अवसर पर उन्होंने विद्यार्थियों को भी शुभकामना देते हुए कहा कि वे निरंतर उन्नति के पथ पर आगे बढ़े और अपने प्रदेश और देश के कीर्तिमान में वृद्धि करें।
पोर्टल से हो सकेंगे ये काम
कुमाऊं विवि के कुलपति प्रो. एनके जोशी ईआरपी पोर्टल से प्रवेश प्रक्रिया, प्रवेश वरीयता सूची, शुल्क जमा एवं वापसी, औपबन्धिक व मूल शैक्षिक उपाधिपत्र की प्राप्ति, छात्रों की प्रतिक्रियाएं व शिकायतें, सूचना के अधिकार आवदेन, वार्षिक एवं सेमेस्टर परीक्षा के आवेदन, परीक्षा परिणाम तथा संबद्धता प्राप्ति के लिए आवेदन जैसे कार्य वर्तमान में ऑनलाइन प्रक्रिया से सुगमता से संचालित किये जा सकते हैं।
