रोहित शेट्टी ने ‘खतरों के खिलाड़ी’ के 11वें सीजन की शूटिंग 42 दिनों में पूरी की

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। फिल्मकार रोहित शेट्टी ने अपने रियलिटी-शो ‘खतरों के खिलाड़ी’ के 11वें सीजन की शूटिंग पूरी कर ली और कोविड-19 के कहर के बीच शूटिंग करने का ‘‘साहस’’ दिखाने के लिए शो से जुड़े सभी सदस्यों का शुक्रिया अदा किया है। ‘कलर्स’ चैनल के इस शो की शूटिंग दक्षिण अफ्रीका के केपटाउन शहर में की …

मुंबई। फिल्मकार रोहित शेट्टी ने अपने रियलिटी-शो ‘खतरों के खिलाड़ी’ के 11वें सीजन की शूटिंग पूरी कर ली और कोविड-19 के कहर के बीच शूटिंग करने का ‘‘साहस’’ दिखाने के लिए शो से जुड़े सभी सदस्यों का शुक्रिया अदा किया है।

‘कलर्स’ चैनल के इस शो की शूटिंग दक्षिण अफ्रीका के केपटाउन शहर में की गई है। रोहित इस शो के प्रस्तोता हैं। उन्होंने सोमवार को इंस्टाग्राम पर बताया कि शो की शूटिंग 42 दिन में पूरी की गई।

शेट्टी ने लिखा, ‘‘ यह सीजन बेहद खास था। जब पूरी दुनिया डर के साये में थी, तब शो से जुड़े सभी लोगों…शूटिंग के काम से जुड़े सदस्य, कलर्स के दल, स्टंट टीम और प्रतिभागियों ने बहुत साहस एवं प्रतिबद्धता दिखाई, जिस वजह से ही तमाम कठिनाइयों के बावजूद यह सीजन मुमकिन हो पाया। मैं सच में खुद को सौभाग्यशाली महसूस करता हूं और भगवान का शुक्रिया अदा करता हूं बिना किसी परेशानी के इस सीजन की शूटिंग पूरी हो गई।’’

इस सीजन में राहुल वैद्य, श्वेता तिवारी, अर्जुन बिजलानी, अभिनव शुक्ला, दिव्यांका त्रिपाठी, आस्था गिल, सौरभ राज जैन, महक चहल, अनुष्का सेन, सना मकबुल, निक्की तंबोली, विशाल आदित्य सिंह और वरुण सूद नजर आएंगे।

संबंधित समाचार