सोनू सूद से यूजर ने कहा- भाई, मेरी गर्लफ्रेंड iPhone मांग रही है! एक्टर ने कुछ यूं दिया जवाब
मुंबई। कोरोना महामारी के बीच अभिनेता सोनू सूद ने हर जरूरतमंदों की मदद की और एक मसीहा साबित हुए। उन्होंने ऑक्सीजन सिलिंडर, हॉस्पिटल में बेड, यहां तक की दवाइयां तक की व्यवस्था की है। बल्कि वे ट्विटर के जरिए भी फैंस की मदद करते नजर आते हैं। यही कारण है कि सोनू सूद के ट्विटर अकाउंट …
मुंबई। कोरोना महामारी के बीच अभिनेता सोनू सूद ने हर जरूरतमंदों की मदद की और एक मसीहा साबित हुए। उन्होंने ऑक्सीजन सिलिंडर, हॉस्पिटल में बेड, यहां तक की दवाइयां तक की व्यवस्था की है। बल्कि वे ट्विटर के जरिए भी फैंस की मदद करते नजर आते हैं। यही कारण है कि सोनू सूद के ट्विटर अकाउंट से लेकर मुंबई में घर के बाहर तक फरियादियों की लंबी लाइन लगी रहती है। लेकिन इसी बीच कुछ मामले ऐसे भी आ जाते हैं, जब सोनू सूद भी अपनी हंसी रोक नहीं पाते। वहीं एक यूजर ने सोनू से अजीब ही फरियाद कर डाली है। एक फैंन ने सोनू सूद से अपनी गर्लफ्रेंड के लिए iPhone की मांग रख दी है।

यूजर ने सोनू सूद से लगाई मदद की गुहार
‘इंजीनियरिंग लड़का’ के नाम से बने ट्विटर अकाउंट ने सोनू सूद को टैग करते हुए लिखा, ‘भाई मेरी गर्लफ्रेंड iPhone मांग रही है, उसका कुछ हो सकता है??’ यह ट्वीट पढ़कर सोनू सूद ने मजेदार जवाब देते हुए लिखा, “उसका तो पता नहीं, अगर iPhone दिया तो तेरा कुछ नहीं रहेगा।
उसका तो पता नहीं,
अगर iphone दिया तो पर तेरा कुछ नहीं रहेगा? https://t.co/t99rnT8z22— sonu sood (@SonuSood) June 22, 2021
सोनू ने इसके साथ हंसने वाली इमोजी भी शेयर की। सोनू सूद की इस पोस्ट पर काफी प्रतिक्रियां देखने को मिल रही है। लोग अभी भी उनसे मदद की गुहार लगाते नजर आ रहे हैं।
