अल्मोड़ा: आखिर क्यों? गल्ला विक्रेता नहीं करेंगे पीएम योजना का राशन वितरण, पढ़िए पूरी खबर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अल्मोड़ा, अमृत विचार। सरकारी सस्ता गल्ला विक्रेता संघ ने अपने लंबित देयकों का भुगतान न होने और अपनी अन्य मांगों पर कोई कार्रवाई न होने पर पीएम योजना का राशन न बांटने का ऐलान किया है। विक्रेताओं ने कहा है कि जब तक उनकी मांगों पर कार्रवाई नहीं की जाएगी। तब तक वह शासन की …

अल्मोड़ा, अमृत विचार। सरकारी सस्ता गल्ला विक्रेता संघ ने अपने लंबित देयकों का भुगतान न होने और अपनी अन्य मांगों पर कोई कार्रवाई न होने पर पीएम योजना का राशन न बांटने का ऐलान किया है। विक्रेताओं ने कहा है कि जब तक उनकी मांगों पर कार्रवाई नहीं की जाएगी। तब तक वह शासन की किसी योजना में सहयोग नहीं करेंगे।

एडीएम के माध्यम से सीएम को भेजे ज्ञापन में गल्ला विक्रेताओं ने कहा है कि बार बार अनुरोध किए जाने के बाद भी शासन द्वारा प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के अंतर्गत वितरित किए गए खाद्यान्न बिलों का भुगतान नहीं किया जा रहा है। जो लगभग सात करोड़ रुपये के आसपास है। विक्रेताओं ने कहा है कि शासन द्वारा चीनी की कीमतों में तेरह सौ रुपये प्रति क्ंिवटल की वृद्धि कर दी गई है। जबकि विक्रेताओं का भत्ता पूर्व की भांति 18 रुपये प्रति क्ंिवटल ही रखा गया है।

उन्होंने कहा कि इतने कम लाभांश में चीनी का वितरण कर पाना संभव नहीं है। ज्ञापन में कहा गया है कि संगठन ने यह निर्णय लिया है कि जब तक विक्रेताओं को पीएम गरीब कल्याण योजना के अंतर्गत बिलों का भुगतान नहीं किया जाता और चीनी का लाभांश नहीं बढ़ाया जाता है। तब तक अल्मोड़ा जिले का कोई भी विक्रेता योजना के तहत चीनी की वितरण नहीं करेगा।

संबंधित समाचार